Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV अब वायरल हुआ PM Modi का ये वीडियो, देशवासियों से किया आह्वान | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,849 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी हुआ 2,907 रुपए का इजाफा | Parmarth TV EPFO: इस महीने में शुरू होगी यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा! | Parmarth TV Colombia में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, 570 घायल, बड़ी संख्या में इमारते ढही | Parmarth TV संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे | Parmarth TV Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें | Parmarth TV 8th Pay Commission के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, इतना बढ़ सकता है वेतन | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 6 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Birthday Special: एमएस धोनी के इन पांच रिकॉर्ड का टूट पाना नहीं है आसान | Parmarth TV

Birthday Special: एमएस धोनी के इन पांच रिकॉर्ड का टूट पाना नहीं है आसान | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी ने अपने खेल और कप्तानी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

वह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी आईपीएल में सक्रिय हैं। उन्होंने क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम आपको धोनी के उन पांच रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका टूटना आसान नहीं होगा।

पूर्व भारतीय दिग्गज एमएस धोनी टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों को मिलाकर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर हैं। उन्होंने कुल 332 अन्तराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 178 मैचों में जीत मिली है। उन्होंने 200 वनडे, 72 टी20 और 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।

स्टम्पिंग में भी बनाए हैं ये दो रिकॉर्ड
पूर्व विकेटकीपर धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 538 इंटरनेशनल मैचों में 195 स्टम्पिंग की हैं। वहीं उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज स्टम्पिंग का रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को 0.08 सेकेंड में स्टम्प कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं धोनी
एमएस धोनी के नाम ही एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार नाबाद लौटने का रिकॉर्ड है। वह वनडे क्रिकेट में 84 बार नाबाद लौटे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले अभी तक इकलौते कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीत थी।

PC:firstpost
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News