Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Modi government जल्दी ही राजस्थान को देने वाली है ये बड़ी सौगात, दे दी है सहमति | Parmarth TV

Modi government जल्दी ही राजस्थान को देने वाली है ये बड़ी सौगात, दे दी है सहमति | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से जल्द ही राजस्थान को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप केन्द्र सरकार ने राजस्थान के लिए 697.88 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि शीघ्र जारी करने की सहमति प्रदान की है। इससे राजस्थान में आईसीटी, स्मार्ट क्लासेज और सांइस लैब की स्थापना हो सकेगी। 


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात कर केन्द्र से प्रदेश को मिलने वाली सहायता एवं अनुदान के संबंध में विस्तृत चर्चा की थी। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुरोध पर राजस्थान में आईसीटी, स्मार्ट क्लासेज और सांइस लैब की स्थापना के लिए 697.88 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि शीघ्र जारी करने की सहमति दी है। 

इस राशि सेे प्रदेश के राजकीय विद्यालयों की आईटी अवसंरचना सशक्त होगी और विद्यार्थी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर नवीन प्रयोगों एवं अनुसंधान में सहभागिता कर सकेंगे। अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के लिए कुल 3 हजार 834 स्मार्ट क्लास एवं 2 हजार 657 आईसीटी लैब की पहुंच सुनिश्चित होगी। साथ ही, 816 जीव विज्ञान, 722 भौतिक विज्ञान एवं 718 रसायन विज्ञान (कुल 2256) प्रयोगशालाओं की स्थापना भी की जाएगी। 


प्रदेश को केन्द्रीय सरकार से मिलेगी लगभग 3 हजार 900 करोड़ रुपए की राशि 

आपको बता दें कि सीएम भजनलाल के आग्रह पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत 3 हजार 200 करोड़ रुपए राज्य को देने के लिए भी सहमति प्रदान की है। इस राशि की प्रथम किस्त राज्य को शीघ्र जारी की जाएगी। इस प्रकार प्रदेश को केन्द्रीय सरकार से लगभग 3 हजार 900 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।

PC:patrika, rajasthan.ndtv,  dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News