Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV SBI Mutual Fund ने लॉन्च की नई SIF रणनीति, टॉप-100 से बाहर की कंपनियों में निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल | Parmarth TV Bandhan Mutual Fund लेकर आया नया Contra Fund, NFO 10 अगस्त से शुरू, निवेश से पहले समझें पूरी रणनीति | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV Aadhaar App में आप इस प्रकार आसानी से बदल दें अपना PIN, ये है प्रोसेस | Parmarth TV NEET-UG paper leak case: एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे विशेषज्ञ, फिर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: दोनों धातुओं की कीमतों में फिर से आ गई है तेजी | Parmarth TV

National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रात से ही बारिश का दौर बना हुआ है। सुबह से ही कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज उत्तर, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आज राजस्थान के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में भी भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 30 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

10 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में बारिश कीगतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश कीगतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। 9 अगस्त तक कोटा, उदयपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 10 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की प्रबल संभावना है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News