Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: कृषक उपहार योजना को लेकर सीएम भजनलाल ने उठा लिया है बड़ा कदम, अब किया ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: कृषक उपहार योजना को लेकर सीएम भजनलाल ने उठा लिया है बड़ा कदम, अब किया ऐसा | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि में तकनीक को बढ़ावा एवं कृषि उपज मंडी समितियों में विकास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में अब सीएम भजनलाल शर्मा ने ;ई-भुगतान प्रोत्साहन योजना को ;कृषक उपहार योजना में शामिल करने का अनुमोदन किया है। इससे कृषि उपज मंडी समितियों में ई-भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।

इस निर्णय से जो व्यापारी ई-नाम के माध्यम से भुगतान करते है उन्हें भी लॉटरी के माध्यम से नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे पहले केवल कृषकों को ही ई-नाम से भुगतान प्राप्त करने पर लॉटरी के माध्यम से नगद पुरस्कार प्रदान किया जा रहा था, अब ;ई-भुगतान प्रोत्साहन योजनाको ;कृषक उपहार योजनामें शामिल होने से व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

जो व्यापारी ई-नाम के माध्यम से भुगतान करेंगे उन्हें उसी विक्रय पर्ची पर पुरस्कार हेतु लॉटरी में शामिल किया जा सकेगा। राजस्थान सरकार ने कृषि उपज मंडियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए निरंतर निर्णय लिए हैं। सरकार द्वारा किए गए एक अन्य निर्णय के अनुसार राज्य की कृषि उपज मंडी समितियों में लगभग 14.69 करोड़ के विकास कार्य करवाएं जाएंगे।

राज्यभर में कृषि उपज मंडी समिति बज्जू (बीकानेर), नोखा (बीकानेर), राजधानी (अनाज) जयपुर, रावला, चाकसू, फलोदी, श्रीकरणपुर एवं बिजयनगर इत्यादि में मंडी यार्ड के निर्माण, विद्युत एवं सम्पर्क सड़कों के कार्य करवाएं जाएंगे।

सिरोही में की जाएगी फल-सब्जी मंडी यार्ड की स्थापना

भजनलाल सरकार की ओर से सिरोही में फल-सब्जी मंडी यार्ड की स्थापना की जाएगी जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही फल-सब्जी के विपणन के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके। इसी क्रम में राज्य सरकार ने सिरोही में फल-सब्जी मंडी यार्ड की स्थापना के संबंध में गौण मंडी यार्ड की सीमाएं अधिसूचित करने का अनुमोदन किया है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News