Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV UP: पति के होते पत्नी का चल रह था अफेयर, प्रेमी ने कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में…4 घंटे तक किया उसके साथ…. | Parmarth TV राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV आधार में नाम बदलने के UIDAI ने जारी कर दिए हैं नए नियम, अब करना होगा ऐसा | Parmarth TV सरकार का बड़ा ऐलान, आधी कीमत पर राशन कार्ड वालों को मिलेंगे चीनी, आटा और सूजी | Parmarth TV

Rajasthan: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह आज जयपुर में प्रदेश के लोगों को देंगे ये बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Rajasthan: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह आज जयपुर में प्रदेश के लोगों को देंगे ये बड़ी सौगातें | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजधानी जयपुर आएंगे। उनके मुख्य आतिथ्य में आज सुबह 11 बजे जयपुर के ग्राम दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें वह प्रदेश को कई बड़ी सौगातें देंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी है, जिन्होंने बुधवार शाम को सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत जायजा लेकर अंतिम रूप दिया तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्यक्रम में अमित शाह ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प की सिद्धि की दिशा में प्रदेश को सहकारिता के क्षेत्र में बड़ी सौगातें देंगे। जिससे किसान, गरीब, महिला सहित विभिन्न वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। शाह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं चैक वितरण तथा सहकारिता की विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। 

इनका भी करेंगे लोकार्पण

अमित शाह विश्व की वृहत अन्न भण्डारण योजना के तहत निर्मित 24 गोदामों तथा श्री अन्न के प्रोत्साहन के लिए 64 मिलेट्स आउटलेट्स का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1400 लाभार्थियों को लगभग 12 करोड़ रुपए का ऋण और दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को 2346 माइक्रो एटीएम का वितरण करने के साथ ही श्वेत क्रांति 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग भी करेंगे। इस दौरान शाह द्वारा थानों, सशस्त्र बलों, ट्रूप कैरियर तथा प्रशिक्षण के लिए 100 नए पुलिस वाहनों का फ्लैग-ऑफ भी किया जाएगा।

 

8 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री रोजगार उत्सव के तहत 8 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शाह सहकारिता विभाग की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

PC:moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News