Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV UP: पति के होते पत्नी का चल रह था अफेयर, प्रेमी ने कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में…4 घंटे तक किया उसके साथ…. | Parmarth TV राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV आधार में नाम बदलने के UIDAI ने जारी कर दिए हैं नए नियम, अब करना होगा ऐसा | Parmarth TV सरकार का बड़ा ऐलान, आधी कीमत पर राशन कार्ड वालों को मिलेंगे चीनी, आटा और सूजी | Parmarth TV

Kamika Ekadashi 2025: सावन महीने की पहली एकादशी पर इन स्थानों पर दीपक जलाना है शुभ, चमक जाएगी किस्मत

Kamika Ekadashi 2025: सावन महीने की पहली एकादशी पर इन स्थानों पर दीपक जलाना है शुभ, चमक जाएगी किस्मत

Kamika Ekadashi 2025: सावन के पावन महीने की पहली एकादशी 21 जुलाई को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए उपाय न केवल इच्छाओं की पूर्ति करते हैं, बल्कि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी लेकर आते हैं। इस दिन कुछ स्थानों पर दीप जलाना शुभ माना जाता है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sun, 20 Jul 2025 04:49:16 PM (IST)

Updated Date: Sun, 20 Jul 2025 04:58:04 PM (IST)

सावन महीने की पहली एकादशी पर इन स्थानों पर दीपक जलाना है शुभ

Sawan Kamika Ekadashi 2025: सावन महीने की पहली एकादशी 21 जुलाई को है, जहां सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन कुछ स्थानों पर दीप जलाना शुभ और सकारात्मक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहली एकादशी पर किन स्थानों पर दीप जलाना शुभ रहेगा।

तुलसी के पौधे के पास – तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ज्यादा प्रिय है। कामिका एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

मंदिर में या पूजा स्थान पर – भगवान विष्णु के मंदिर में या अपने घर के पूजा स्थान पर इस शुभ दिन दीपक जरूर जलाएं। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से उनकी कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

पीपल के पेड़ के नीचे – पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में कामिका एकादशी की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितरों को भी शांति मिलती है।

मुख्य द्वार पर – घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में कामिका एकादशी की शाम को मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही घर में सकारात्मकता का संचार होता है।

बेल के पेड़ के नीचे – कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन सावन माह में शिवजी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन शिव मंदिर या फिर बेल पत्र के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान शिव और विष्णु दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News