Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV

Rajasthan: गहलोत ने नरेश मीणा को लेकर सीएम भजनलाल से कर दी है ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: गहलोत ने नरेश मीणा को लेकर सीएम भजनलाल से कर दी है ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झालावाड़ में स्कूल गिरने से मारे गए बच्चों के परिजनों को अधिक मुआवजा दिलाने लिए जारी नरेश मीणा के अनशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मामले में हस्तक्षेप कर नरेश मीणा का अनशन तुड़वाने का प्रयास करने की मांग की है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नरेश मीणा पिछले 11 दिन से अनशन पर हैं। नरेश मीणा की भावना अच्छी है कि वह झालावाड़ में स्कूल गिरने से मारे गए बच्चों के परिजनों को अधिक मुआवजा दिलाना चाहते हैं, परन्तु मुझे ज्ञात हुआ है कि इस तरह लम्बे समय तक अनशन जारी रखने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है।

नरेश मीणा जनहित के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले में हस्तक्षेप कर अनशन तुड़वाने का प्रयास करना चाहिए। मैं नरेश मीणा से भी अपील करता हूं कि आप अपना अनशन समाप्त करें। आपकी भावना जनता तक पहुंच गई है।

PC: etvbharat.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News