Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इनती गिर गई है चांदी कीमत | Parmarth TV National Weather Forecast: दिल्ली, यूपी सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या अचानक कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV बार-बार PF क्लेम रिजेक्ट होने के ये हैं 10 मुख्य कारण, समाधान के लिए करें ऐसा | Parmarth TV UP: पति के होते पत्नी का चल रह था अफेयर, प्रेमी ने कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में…4 घंटे तक किया उसके साथ…. | Parmarth TV राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने वोट चोरी के बारे में… | Parmarth TV आधार में नाम बदलने के UIDAI ने जारी कर दिए हैं नए नियम, अब करना होगा ऐसा | Parmarth TV सरकार का बड़ा ऐलान, आधी कीमत पर राशन कार्ड वालों को मिलेंगे चीनी, आटा और सूजी | Parmarth TV CJP: अभिजीत दीपके ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'तानाशाह' कहा, देश के युवाओं से डर रहे पीएम मोदी | Parmarth TV

Rajasthan: जयपुर आएंगे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा  | Parmarth TV

Rajasthan: जयपुर आएंगे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा  | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक बार फिर से राजधानी जयपुर आने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 17 जुलाई को जयपुर दौरा प्रस्तावित है। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने इस संबंध में जानकारी दी है।


केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 17 जुलाई को जयपुर के दादिया ग्राम में प्रस्तावित सहकार एवं रोजगार उत्सव के मध्यनजर दक ने सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएं।


सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि अमित शाह का यह दौरा सहकारिता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सहकारिता की दृष्टि से यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। दौरे को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। 

कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे लोग 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक जिले एवं प्रत्येक सहकारी संस्था से प्रतिनिधियों की भागीदारी होनी चाहिए। सभी आगन्तुकों के नाम एवं फोन नम्बर प्रभारी अधिकारियों के पास उपलब्ध होने चाहिए। साथ ही, रूट चार्ट, आगन्तुकों की सूची एवं चेक प्वाइंट्स आदि की जानकारी भी साझा कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। ऐसे में उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और जो भी व्यक्ति कार्यक्रम में आए, यहां से अच्छी यादें लेकर जाए। 

PC:  business-standard

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News