Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: बैंक जा रहे हैं तो एक बार देख ले कैलेंडर, कही आज छुट्टी तो नहीं…अब 3 दिन के बाद ही होगा आपका… | Parmarth TV Donald Trump ने फिर से दी ईरान पर हमले की चेतावनी, ईरान ने भी दे दिया करारा जवाब | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी योजना की 24वीं किस्त, हो गया है तारीख का खुलासा | Parmarth TV Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV DL: अब टेस्ट में 75% नंबर लाने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार करने जा रही है ऐसा | Parmarth TV शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो ने रचा इतिहास, पहली बार किसी आईपीओ के लिए आए एक करोड़ आवेदन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Modi का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-एक साल में श्रीहरिकोटा से इतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता… | Parmarth TV देश में तैयार हो रहे कई एमआरओ केंद्र, एयर इंडिया ने दिल्ली में रखी आधारशिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-silver prices: दस महीने बाद दो लाख के नीचे आई चांदी, आज सोना-चांदी के इतने गिर गए दाम | Parmarth TV

Rajasthan: डबल इंजन की सरकार में राजस्थान का इंजन ठप्प पड़ा है: Dotasra | Parmarth TV

Rajasthan:  डबल इंजन की सरकार में राजस्थान का इंजन ठप्प पड़ा है: Dotasra | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब खाद-बीज को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि किसान खरीफ की फसल के लिए खाद-बीज मांग रहे हैं, लेकिन पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सहकारी समितियों के काउंटर खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार न तो पर्याप्त डीएपी दे पा रही है और न ही सही व उचित दाम पर बीज उपलब्ध करवा पा रही है। मजबूरन किसान को बाजार से महंगा खाद-बीज खरीदना पड़ रहा है।

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की बनी है, किसान खून के आंसू रो रहा है। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार न सिर्फ नकली खाद माफियाओं को संरक्षण दे रही है, बल्कि स्वयं मिलावटी खाद बेच रही है। हाल ही में उदयपुर और भरतपुर की सहकारी समिति से खरीदी गई खाद के सैंपल नकली पाए गए हैं। भाजपा के भ्रष्ट नेता इन कबाड़ों की जिम्मेदारी लेने की जगह पिछली सरकार पर दोषारोपण करके बचना चाहते हैं।

सच्चाई यह है कि डेढ़ साल से कृषि विभाग निष्क्रिय पड़ा है और भ्रष्ट भाजपाई सत्ता की आड़ में किसान की आत्मा में जहर घोलकर काली कमाई का अंबार लगा रहे हैं। स्वयं मंत्री जी गुजरात से नकली खाद-बीज आने की पुष्टि कर रहे हैं। क्या यही ;गुजरात माडल पूरे देश में लागू है? डबल इंजन की सरकार में राजस्थान का इंजन ठप्प पड़ा है और दिल्ली वाला इंजन विदेशों व चुनावों में लगा है। अब किसान करे तो क्या करे?

PC:prokerala

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News