Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल लोकसभा में उठाएंगे ये मामला, भजनलाल से भी कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल लोकसभा में उठाएंगे ये मामला, भजनलाल से भी कर डाली ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के बाद आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन का समर्थन किया है। नागौर सांसद बेनीवाल ने लोकसभा में भी ये मामला उठाने की बात कही है।

बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि बीकानेर में खेजड़ी बचाने की मांग को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन में साधु-संतो की तबीयत बिगड़ जाने के समाचार प्राप्त होने के बाद मैंने दूरभाष पर साधु – संतो व परसाराम बिश्नोई आदि लोगों से दूरभाष पर बात की है, जो लोग प्रकृति और खेजड़ी जैसे जीवनदायी वृक्षों की रक्षा के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। उनकी सेहत और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है ,चूंकि लोक सभा की कार्यवाही हंगामे के कारण प्रभावित हो रही है इसलिए सदन में यह विषय पुन: उठा नहीं पा रहा हूं, लेकिन सदन सुचारू रूप से चलते ही यह मामला उठाऊंगा।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग है कि विधानसभा का सत्र चल रहा है और आंदोलित लोगों की मंशा के अनुरूप खेजड़ी व पेड़ -पौधों को बचाने के लिए ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए। सरकार में बैठे लोग हठधर्मिता पर अड़े हुए इस कारण हजारों लोगों को मजबूरन पड़ाव डालकर बैठना पड़ा है |

खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं है ,यह रेगिस्तान की पर्यावरणीय आधारशिला है

बेनीवाल ने कहा कि मैं पुनः सरकार को कहना चाहता हूं कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं है ,यह रेगिस्तान की पर्यावरणीय आधारशिला है। यह हमारे मरूस्थल के पारिस्थितिक तंत्र की जीवनरेखा, पशु-पक्षियों का आश्रय, किसानों का चारा और ग्रामीण समुदाय की आजीविका का सशक्त स्तंभ है। सरकार ने समय पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया त कुछ ही समय में मैं स्वयं बीकानेर आऊंगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News