Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV डॉ. रवजोत सिंह द्वारा एनआरआई लोगों के साथ की गई बैठक की विदेशों में सराहना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Pilot का सरकार पर तंज, कहा- यह पहले से ही तय था… | Parmarth TV कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जल्द ही हो सकता है ऐसा | Parmarth TV दिल होना चाहिए जवान, उम्र में क्या रखा है… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर तंज, कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 19,693 रुपए कम हो गए हैं चांदी की दाम, सोने की कीमत में भी आई गिरावट | Parmarth TV Government Scheme: पेंशनधारी 30 मई तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन | Parmarth TV Donald Trump का दावा, कहा- होर्मुज खोलने में सहायता को तैयार है चीन | Parmarth TV

ICC T20 World Cup: पाकिस्तान को खेलना ही होगा भारत से मुकाबला! ये है कारण | Parmarth TV

ICC T20 World Cup: पाकिस्तान को खेलना ही होगा भारत से मुकाबला! ये है कारण | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। इसमें 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं। इस संबंध में अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार करने को लेकर अभी तक पीसीबी की तरफ से आईसीसी को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पीसीबी के लिए भारत-पाक मैच का बहिष्कार करना आसान नहीं होगा। बहिष्कार किए जाने के बाद उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसी बीच अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी अपनी सरकार के इस फैसले को लेकर पहली बार बयान सामने आया है।

खबरों के अनुसार, पाक पीएम ने इस संबंध में कहा कि हमने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच न खेलने का एक बड़ा फैसला लिया है, क्योंकि हमारा रुख साफ है कि क्रिकेट का मैदान क्रिकेट के लिए होता है, राजनीति के लिए नहीं। शहबाज शरीफ ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन भारत कई सालों से ऐसा कर रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लग सकता है प्रतिबंध
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम यदि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने से मना करती है तो इससे उन्हें भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी के नियम बताते हैं कि कोई भी टीम ग्लोबल टूर्नामेंट में चुनिंदा हिस्सा नहीं ले सकती है। इसी कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी के प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर खिलाड़ियों के भविष्य भी पूरी तरह से अधर में लटक सकता है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News