Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Rajasthan: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम भजनलाल ने विधायकों और मंत्रियों को दे दिया है ये कड़ा संदेश | Parmarth TV

Rajasthan: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम भजनलाल ने विधायकों और मंत्रियों को दे दिया है ये कड़ा संदेश | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायकों और जनता की नियमित सुनवाई नहीं करने वाले मंत्रियों को कड़ा संदेश दे डाला है। सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक में  सीएम ने बोल दिया कि परफॉर्मेंस और जनता की सुनवाई को अब सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। जनता और विधायकों की सुनवाई नियमित रूप से करनी ही होगी।

खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल ने इस दौरान बोल दिया कि वे खुद जनता में जाते हैं फीडबैक लेते हैं और काम समय पर करते हैं तो फिर मंत्री और जनप्रतिनिधि किस बात में इतने व्यस्त हैं कि कार्यकर्ताओं, विधायकों और आमजन से मिलने तक का समय नहीं निकाल रहे।

विधायकों और कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार मंत्रियों की व्यस्तता की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने ये सख्त संदेश दिया है। सीएम निवास आयोजित विधायक दल की बैठक में  मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी मंत्रियों को दो टुक शब्दों में बोल दिया कि विधायकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं ना केवल सुननी पड़ेगी बल्कि उनका समाधान भी करना होगा।

योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखे

सीएम भजनलाल ने आगामी निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर बोल दिया कि सरकार चाहती है कि उसकी योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखे और उसका राजनीतिक लाभ भी सीधे-सीधे जनता के बीच दर्ज हो।  खबरों के अनुसार, सीएम आवास पर आयोजित मंत्रीपरिषद् और भाजपा विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित पूरी मंत्रिपरिषद शामिल थे।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News