Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 12 December 2025: कर्क, वृश्चिक और कुंभ का बढ़ेगा रोमांस, दिन रहेगा खुशनुमा; पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 December 2025: कर्क, वृश्चिक और कुंभ का बढ़ेगा रोमांस, दिन रहेगा खुशनुमा; पढ़ें आज का लव राशिफल

संवाद, भरोसा और धैर्य आज सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। जहां कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन जैसे जातकों के लिए रोमांस और सकारात्मकता बढ़ेगी, वहीं मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि को अपने रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है। सही शब्द और सही समय रिश्तों को गहराई देंगे।

मेष – आज आपका पार्टनर किसी छोटी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। मतभेद बढ़ने से पहले ही संवाद बनाकर स्थिति संभाल लें। पार्टनर की भावनाओं को समझें और उन्हें महत्व दें।

वृषभ – आज आपका लाइफ पार्टनर आपके व्यवहार से बेहद खुश रहेगा। साथ में बाहर घूमने या कहीं जाने का योग है। आपसी प्यार और सहयोग बढ़ेगा।

मिथुन – आज आप अपने साथी को लेकर मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपका पार्टनर आपसे कुछ बातें छुपा सकता है, जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है। धैर्य रखें और सही समय देखकर संवाद करें।

कर्क – आज आपका पार्टनर आपको भरपूर प्रेम देगा। मौसम और माहौल दोनों रोमांटिक रहेंगे। आपका साथी अपने मन की कोई महत्वपूर्ण बात आपसे साझा कर सकता है।

सिंह – आज आपको अपने लव पार्टनर के बारे में कोई जानकारी मिल सकती है जो आपको परेशान करे। संभव है कि वह आपको किसी बात में अनदेखा कर रहा हो। संबंध बचाने के लिए खुलकर बातचीत जरूरी है।

कन्या – आपका लव पार्टनर आपसे बड़ी उम्मीद रख रहा है। उनकी महत्वाकांक्षा पूरी न होने से वह नाराज हो सकता है। आज उन्हें समय दें और उनके मन की बात समझने की कोशिश करें।

तुला – आज आपका पार्टनर किसी गलतफहमी या किसी तीसरे व्यक्ति की बातों के कारण आपसे नाराज हो सकता है। आपसी बातचीत और समय देने से स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक – आपका पार्टनर आज बाहर जाने की जिद कर सकता है। प्रेम के लिए अच्छा समय है और संभव है कि वह आपको कोई खुशखबरी दे। रिश्ता मजबूत होगा।

धनु – आज आपका पार्टनर आपके प्रति कुछ नकारात्मक भाव रख सकता है और व्यवहार थोड़ा कठोर हो सकता है। भावनात्मक दूरी को कम करने के लिए समय दें और बात करें।

मकर – आज आपका पार्टनर दिल की बातें खुलकर आपके साथ शेयर करेगा। परिवार की ओर से संबंध में विरोध हो सकता है, लेकिन आपका साथी पूरी तरह आपके साथ खड़ा रहेगा।

कुंभ – आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का योग है। फैमिली प्लानिंग पर चर्चा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मीन – आज आपका पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा। जिस बात को आप लंबे समय से बताना चाह रहे थे, आज उसके लिए सही समय है। आपका साथी आपकी बातों से सहमत रहेगा और दिन रोमांच से भरा रहेगा।

Trending News