Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan: विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने को लेकर अब वासुदेव देवनानी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

Rajasthan: विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने को लेकर अब वासुदेव देवनानी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने को लेकर मचे घमासान पर अब अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सदन को विश्वास दिलाया कि प्रतिपक्ष द्वारा कैमरों से निजता भंग के लगाए गए आरोप निराधार हैं। वासुदेव देवनानी इस संबंध में आगे कहा कि सदन में लगाए गए कैमरों के कार्य नियमानुसार और सदन की गरिमा की सुरक्षा के लिए हो रहे हैं।

सदन के नियमों, परंपराओं और मर्यादाओं की पालना करवाना अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। देवनानी ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा से पक्ष और प्रतिपक्ष को साथ लेकर सदन चलाने की कोशिश की जाती रही है। सदन लोकतंत्र का मंदिर है। सभी विधायकगण इस मंदिर में आते हैं। यहां की मर्यादाएं हैं, नियम हैं, परंपराएं हैं। राजस्थान की आठ करोड़ जनता हम सबको रोज लाईव देखती है।

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधान सभा के नवीन भवन में सदन की स्थापना के समय से ही कैमरे लगे हुए हैं। पुराने सदस्यों को याद भी होगा की सवाई मान सिंह टाउन हॉल स्थित विधानसभा भवन में भी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जाती थी। हाल ही में वन नेशन वन एप्लीकेशन के तहत पेपरलेस प्रणाली को अंगीकार किया गया। इसके तहत ही कैमरो को अपग्रेड किया गया है।

कैमरों से ऑडियों रिकार्डिंग नहीं की जाती है

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सदन में लगाए गए कैमरों से ऑडियों रिकार्डिंग नहीं की जाती है। नेवा परियोजना के तहत सदन में स्थापित विभिन्न उपकरणों को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया गया है जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है।

टीकाराम जूली ने लगाया है ये आरोप

आपको बता दें कि विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस संबंध में भजनलाल सरकार पर विपक्ष के विधायकों की जासूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News