Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

T20 Asia Cup: पहले ही मैच में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत  | Parmarth TV

T20 Asia Cup: पहले ही मैच में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत  | Parmarth TV

खेल डेस्क। राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम ने टी20 एशिया कप 2025 में धमाकेदार आगाज किया है। अफगानिस्तान टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 94 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये टी20 एशिया कप में अफगानिस्तान की रनों की लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। अफगानिस्तान ने अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हॉन्ग कॉन्ग के सामने जीत के लिए189 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में हॉन्ग कॉन्ग टीम 9 विकेट पर केवल 94 रन ही बना सकी। हॉन्ग कॉन्ग की ओर से बाबर हयात (43 गेंदों में 39, तीन चौके) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

कप्तान यासिम मुर्तजा केवल 16 रन ही बना सके। किंचित शाह (6), जीशान अली (5) और कल्हान चल्लू (4) सहित सात खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नायब और फजलहक फारूकी ने दो-दो जबकि अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद और नूर अहमद ने एक-एक विकेट हासिल करने में सफल रहे।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल (52 गेंदों में नाबाद 73) और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (21 गेंदों में 53) ने अर्धशतकीय पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। अटल ने मोहम्मद नबी (26 गेंदों में 33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की।

अजमतुल्लाह उमरजई ने लगाया अपना पहला अर्धशतक
ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाकर अपना पहला टी20 अर्धशतक बनाया। उन्होंने केवल 20 गेंदों ये अर्धशतक लगाया। ये एशिया कप का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। टल ने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News