धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है। जैसे तुलसी का पौधा धार्मिक और औषधीय दृष्टि से महत्व रखता है, वैसे ही तुलसी की लकड़ी से बनी तुलसी माला का भी खास महत्व है।
मान्यता है कि तुलसी माला धारण करने से न केवल आध्यात्मिक बल्कि मानसिक और शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
तुलसी माला धारण करने के फायदे
तुलसी माला भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- मन शांत और एकाग्र होता है।
- नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है।
- साधक का आध्यात्मिक विकास होता है।
- जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
तुलसी माला पहनते समय ध्यान रखने योग्य नियम
1. तुलसी माला की पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
2. इसे धारण करने वाले को मांसाहार और शराब से दूर रहना चाहिए।
3. अगर किसी कारणवश माला उतारनी पड़े तो दोबारा पहनने से पहले गंगाजल या साफ पानी से शुद्ध करें।
4. तुलसी माला को पहनकर अशुद्ध स्थानों पर जाने से बचें।
तुलसी माला धारण करने का सही दिन और समय
- सोमवार, बुधवार और गुरुवार तुलसी माला धारण करने के लिए शुभ माने जाते हैं।
- प्रदोष काल (संध्या के समय) में इसे धारण करना उत्तम रहता है।
- रविवार और अमावस्या को तुलसी माला धारण करने से बचना चाहिए।
- माला पहनने से पहले स्नान करके भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना श्रेष्ठ माना जाता है।







