Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan weather update: राजस्थान में पड़ रही है भीषण गर्मी, कल से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी आज बारिश | Parmarth TV

Rajasthan weather update: राजस्थान में पड़ रही है भीषण गर्मी, कल से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी आज बारिश | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। राजस्थान में तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है, अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर आज  हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यहां पर लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि कल तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लोगों का इन दिनों भीषण गर्मी से दिन में घर से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है। 

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में रविवार को राजधानी जयपुर में 41.5 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री, अजमेर में 38.3 डिग्री, अलवर में 40.6 डिग्री सेल्सियस,  कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 41.8 डिग्री, बाड़मेर में 40.8 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, जोधपुर में 38.6 डिग्री, बीकानेर में 40.4 डिग्री, चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

इतना दर्ज हुआ है न्यूनतम तापमान

वहीं जयपुर में 27.5 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 29.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 25.8 डिग्री, बाड़मेर 27.7 डिग्री, जैसलमेर में 26.1 डिग्री, अजमेर में 27.4 डिग्री, अलवर में 24.0 डिग्री, जोधपुर में 27.8 डिग्री, बीकानेर में 25.6 डिग्री और माउंट आबू में 19.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॅार्ड किया गया है। 

PC: hindi.downtoearth

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News