Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद तीन मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण

इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद तीन मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इस वर्ष दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण लगेंगे। 17 फरवरी को पहला सूर्यग्रहण और 12 अगस्त को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा, लेकिन दोनों भारत में दिखाई नहीं देंगे। इस कारण इनका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इसके बाद होली के त्योहार पर खग्रास चंद्रग्रहण की छाया रहेगी। चंद्रग्रहण तीन मार्च को लगेगा और भारत में दिखाई देगा। इस कारण होलिका दहन के अगले दिन सूतक काल भी मान्य होगा। हालांकि होलिका दहन और होली खेलने पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

चंद्रग्रहण का समय और प्रभाव

ज्योतिषाचार्य सुनील चौपड़ा के अनुसार, पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व रहेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में रहेगा, जिससे यह चंद्रग्रहण शनि की राशि में लगेगा।

तीन मार्च को चंद्रमा का छाया में प्रवेश दोपहर 2:15 बजे, स्पर्श 3:20 बजे, मध्य 5:54 बजे और मोक्ष 6:47 बजे होगा। यह हल्का ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा कुछ धुंधला दिखाई देगा। जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहां सूतक काल लागू रहेगा। शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में सूतक सुबह 9:39 बजे से प्रभावी होगा। सूतक काल के दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ और हवन नहीं करने चाहिए।

कहां- कहां दिखेगा

यह चंद्रग्रहण भारत सहित यूरोप, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।दूसरा चंद्रग्रहण 28 अगस्त को लगेगा, लेकिन वह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए उसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

होली पर नहीं पड़ेगा असर

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण समाप्त होने के बाद त्योहार मनाने में कोई दोष नहीं है। इसलिए लोग होलिका दहन और होली का आनंद सामान्य रूप से ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत कब? नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान का विशेष महत्व

Trending News