Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

काठमांडू और केदारनाथ की तर्ज पर बना इंदौर का पशुपतिनाथ मंदिर, जानिए इस सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल

काठमांडू और केदारनाथ की तर्ज पर बना इंदौर का पशुपतिनाथ मंदिर, जानिए इस सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल

इंदौर के बजरंग नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में विराजित दुर्लभ सफेद पंचमुखी शिवलिंग का सावन माह में विशेष महत्व है। यहां जलाभिषेक और पूजा-अर्चना से श्रद्…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 06:58:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 07:07:40 PM (IST)

इंदौर के बजरंग नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में विराजित अलौकिक सफेद रंग का पंचमुखी शिवलिंग। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर के बजरंग नगर में ने पंचमुखी सफेद शिवलिंग वाला पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है
  2. मंदिर में भगवान शिव का दुर्लभ और कल्याणकारी ‘कर्पूरगौरम’ शिवलिंग स्थापित है

धर्म डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के श्रमिक क्षेत्र स्थित बजरंग नगर में नेपाल के काठमांडू और उत्तराखंड के केदारनाथ की तर्ज पर बना ‘पशुपतिनाथ मंदिर’ स्थित है। शिव भक्तों के बीच यहां विराजित भगवान पशुपतिनाथ का अनूठा स्वरूप देखने को मिलता है। श्रावण मास में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए यहां रोजाना सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भारी कतारें लगी रहती हैं। पूरे सावन माह में यहां विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहती है।

इतिहास और मंदिर परिसर

महादेव की आराधना का यह पावन स्थल काफी पुराना है, जिसका भव्य जीर्णोद्धार करीब 20 साल पहले किया गया था। मंदिर में भगवान शिव का दुर्लभ सफेद रंग का पंचमुखी शिवलिंग विराजित है। पशुपतिनाथ महादेव के अलावा इस विशाल मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण, राम दरबार, पवनपुत्र हनुमान और माता अंबे के दिव्य मंदिर भी स्थापित हैं।

मंदिर की प्रमुख विशेषताएं

  • कर्पूरगौरम स्वरूप: मंदिर से जुड़े लोगों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, यहाँ शिवलिंग का विशेष ‘कर्पूरगौरम’ (सफेद रंग) स्वरूप विद्यमान है, जो अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है।
  • मनोकामना पूर्ति धाम: धार्मिक मान्यता है कि पशुपतिनाथ के इस रूप के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धालु यहाँ लगातार 5, 11 या 21 सोमवार तक भगवान का विशेष जलाभिषेक करने आते हैं।

पुजारी- सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल

इस बारे में बात करते हुए पुजारी सत्येंद्र शास्त्री ने बताया- मंदिर में विराजित शिवलिंग पंचमुखी है और भगवान के इस दिव्य स्वरूप के बारे में हमारे धर्मग्रंथों में भी कई कथाएं-महिमा बताई गई हैं। सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल मिलता है और श्रावण मास महादेव की साधना का सबसे उत्तम अवसर है।

Trending News