मई में बुध और शुक्र के विशेष योग का पांच राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मेष, मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ, व्यापार में सफलता, प्रमोशन, दांपत्य सुख और मानसिक शांति मिलेगी। कुछ को विदेश यात्रा और धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 24 Apr 2025 04:51:25 PM (IST)
Updated Date: Thu, 24 Apr 2025 04:51:25 PM (IST)
HighLights
- मेष: व्यापार में लाभ
- मिथुन: प्रमोशन के योग
- कन्या: व्यापार वृद्धि
धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रह-नक्षत्र का समय-समय चाल बदलना हर राशि पर प्रभाव डालता है। मई के महीने में बुध और शुक्र एक-दूसरे के 60 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसका पांच राशियों पर सकारात्मक असर होगा।
इस आर्टिकल में विस्तार से उन राशियों के बारे में बताएंगे।
मेष राशि
 (1)(14)(28).jpg)
मेष राशि वालों के लिए बुध-गुरु का लाभ दृष्टियोग बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को कारोबार बहुत ही फायदा मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नई डील प्राप्त हो सकती है, जिससे लाभ की संभावना है।
मिथुन राशि
(3)(25).jpg)
मिथुन राशि वालों के लिए बुध-गुरु का लाभ दृष्टि योग बहुत लाभकारी रहेगा। इस योग से नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। इस दौरान रास्ते में आ रही सारी बाधाएं खत्म होंगी।
कन्या राशि
 (1)(15)(23).jpg)
बुध-गुरु के लाभ दृष्टि योग से कन्या राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, जिससे परिवार में खुशहाल माहौल बनेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि
 (1)(11)(19).jpg)
बुध-गुरु का लाभ दृष्टि योग धनु राशि के जीवन में चमत्कारिक बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान व्यापार में जातकों को बहुत फायदा मिलेगा, जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता आर्थिक सहयोग दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। इस दौरान धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मीन राशि
 (1)(14)(23).jpg)
मीन राशि वालों के लिए बुध-गुरु का लाभ दृष्टि योग जीवन बदलने वाला होगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन योग बन रहा है। दैनिक आमदनी बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







