Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

संभलकर रहें ये 5 राशियां! मंगलदेव पलटने वाले हैं किस्मत का पासा, जिंदगी में आ सकता है बड़ा भूचाल

संभलकर रहें ये 5 राशियां! मंगलदेव पलटने वाले हैं किस्मत का पासा, जिंदगी में आ सकता है बड़ा भूचाल

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। 11 मई 2026 को मंगल अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, मंगल का अपनी स्वराशि में होना बेहद प्रभावशाली माना जाता है, जिसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। यह गोचर 21 जून 2026 तक रहेगा और इस दौरान लोगों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लक्ष्य हासिल करने की इच्छा बढ़ सकती है।

हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय सावधानी बरतने वाला भी माना जा रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। फिजूलखर्ची और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का यह परिवर्तन अचानक आने वाली परेशानियों और विवादों का कारण बन सकता है। खासकर जमीन-जायदाद और धन से जुड़े मामलों में संभलकर रहने की जरूरत होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के वैवाहिक जीवन और साझेदारी वाले कामों में तनाव बढ़ सकता है। गुस्से और अहंकार से रिश्तों में दूरी आने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखने की सलाह दी गई है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। घर की शांति भंग हो सकती है और घरेलू विवाद बढ़ सकते हैं। मानसिक दबाव और चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।

मीन राशि

वहीं मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही कटु वाणी रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस अवधि में धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा। मंगल से जुड़े उपाय करने से नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- हथेली ही नहीं, पैर के तलवे भी बताते हैं आपका भविष्य, जानें किन निशानों से बदलती है आपकी किस्मत

Trending News