Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: 639.50 रुपए पर मिल रहा है घरेलू एलपीजी सिलेंडर, प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  सोना 1,179 और चांदी 2,158 रुपए हुई सस्ती, सात दिनों में इतनी गिर चुकी हैं कीमतें | Parmarth TV अब ईरान की मस्जिदों में भी उठने लगी परमाणु हथियार बनने की मांग, खामेनेई ने लगाया था प्रतिबंध | Parmarth TV कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बुक का महाराष्ट्र में विरोध, पेज नंबर 201 पर जताई आपत्ति, शिवसेना शिंदे गुट ने बैन करने की रखी मांग | Parmarth TV हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में हार के बाद Donald Trump की परेशानी बढ़ी, महाभियोग लाने की तैयारी में है विपक्ष | Parmarth TV इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Madhya Pradesh: होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को बेग में गांजा रख फंसाने की धमकी…7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…सीएम ने खुद लिया… | Parmarth TV बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने पहली बार की राउंड टेबल बैठक, परमाणु हथियारों को लेकर चीनी राष्ट्रपति ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

14 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, करीब साढ़े तीन घंटे तक चलेगा

14 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, करीब साढ़े तीन घंटे तक चलेगा

साल 2025 में चार ग्रहण होंगे, जिनमें से 14 मार्च को पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। 7 सितंबर को भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। 29 मार्च को सूर्यग्रहण और 21 सितंबर को आंशिक सूर्यग्रहण होगा।

By Rajesh Verma

Publish Date: Wed, 05 Mar 2025 08:23:30 PM (IST)

Updated Date: Thu, 06 Mar 2025 08:48:36 AM (IST)

चंद्र ग्रहण 2025 में सूतक मान्य नहीं होंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 4 मार्च को पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।
  2. चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
  3. 21 सितंबर को आंशिक सूर्यग्रहण होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। खगोलीय गणना के अनुसार 14 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वर्ष 2025 में चार ग्रहण होंगे। इनमें दो चंद्र ग्रहण तथा दो सूर्य ग्रहण रहेंगे। इनमें से केवल 7 सितंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया कि जो ग्रहण दिखाई नहीं देते हैं, उनका सूतक मान्य नहीं होता है।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक प्रो.राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया वर्ष 2025 में चार ग्रहण होंगे। इनमें 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में पहला ग्रहण रहेगा। यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा। दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर ग्रहण का मध्य रहेगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह ग्रस्तोदित दिखाई देगा।

इन देशों में दिखाई देगा ग्रहण

दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर ग्रहण का मोक्ष होगा। यह ग्रहण अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक महासागर में रहेगी। इसी प्रकार 29 मार्च को आशंकि सूर्यग्रहण रहेगा। इसकी शुरुआत दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर होगी। यह ग्रहण अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइस लैंड, यूरोप व उत्तर पश्चिम रसिया में दिखाई देगा।

सितंबर में इस तारीख को लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण

  • तीसरी खगोली घटना 7 सितंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में होगी। यह ग्रहण पूरे भारत सहित उज्जैन में भी दिखाई देगा। रात 9 बजकर 56 मिनट पर चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी। रात 11 बजकर 41 मिनट पर ग्रहण का मध्य तथा रात 1 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण का मोक्ष होगा।
  • यह ग्रहण काफी लंबा है, इसकी अवधि 3 घंटा 30 मिनट की रहेगी। साल 2025 का आखिरी ग्रहण 21 सितंबर को आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में रहेगा।
Trending News