Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

2025 Yearly Rashifal Aries: नए साल में मेष राशि वालों पर बरसेगा धन, गुरु का गोचर कर देगा मालामाल, पढ़िए वार्षिक राशिफल

2025 Yearly Rashifal Aries: नए साल में मेष राशि वालों पर बरसेगा धन, गुरु का गोचर कर देगा मालामाल, पढ़िए वार्षिक राशिफल

हर किसी को नए साल का इंतजार है। नए साल से नई शुरुआत की उम्मीद रखने वालों को यह जरूर जानना चाहिए कि ज्योतिष के हिसाब से आने वाला समय कैसा रहेगा। WWW.NAIDUNIA.COM की स्पेशल सीरीज में हम लाए हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल। यहां पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए मेष का वार्षिक राशिफल।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 02:14:11 PM (IST)

Updated Date: Thu, 19 Dec 2024 09:44:59 AM (IST)

मेष राशि का साल 2025 का वार्षिक राशिफल

HighLights

  1. नए साल में प्रॉपर्टी खरीदेंगे, स्वयं के मकान में प्रवेश होगा
  2. मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, घर में नया मेहमान आएगा
  3. शनि के राशि परिवर्तन से मानसिक अशांति रह सकती है

धर्म डेस्क, इंदौर (2025 yearly horoscope Aries)। मेष राशि (Aries) वालों के लिए नया साल मिलाजुला रहेगा। खुशी के पल आएंगे, तो कहीं-कहीं चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा।

इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, नए साल में मेष राशि वाले कुछ सामाजिक समस्याओं में उलझ सकते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी भी महसूस हो सकती है। मेष राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं, उन्हें साल के शुरुआत में बहुत अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी।

naidunia_image

नए साल में गुरु का गोचर… मेष राशि वालों पर होगा बड़ा असर

  • साल के शुरुआती दौर में बिजनेस से जुड़े फैसले बहुत सोच समझकर करें। नुकसान की आशंका है। हालांकि, गुरु का गोचर मेष राशि वालों की आर्थिक परेशान दूर कर देगा। इस दौरान आय के नए रास्ते खुलेंगे और सब तरफ से धन वर्षा होगी।
  • गुरु का गोचर जहां मालामाल करेगा, वहीं सेहत के लिहाज से परेशानियां भी खड़ी करेगा। इसलिए साल के मध्य में गुरु के राशि परिवर्तन के समय अपनी और परिवार की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए साल के आखिरी में अच्छी खबर मिलेगी। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। यात्रा के योग बनेंगे।

मेष राशि वालों पर शनि के गोचर का असर

साल 2025 में शनि देव भी अपनी स्थिति बदलेंगे। इस कारण मार्च 2025 तक मेष राशि वालों को मानसिक अशांति रह सकती है। हालांकि इसके बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा। मन को शांत और वाणी पर संयम से मुश्किल वक्त गुजर जाएगा।

साल 2025 में मिल सकती हैं ये खुशखबरियां

मेष राशि वालों के लिए नया साल कुछ खुशखबरियां लेकर आएगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जिन लोगों ने अपने घर का सपना देखा है, वो पूरा हो सकता है। वाहन खरीद के योग भी बन रहे हैं।

वहीं, किसी परिजन के बिछड़ने का दुख रहेगा। यह क्षति मानसिक रूप से परेशान करेगी। खुद को संभालें और परिवार को भी। सेहत के मोर्चे पर चुनौतियां रहेंगी, लेकिन अनुशासित जीवन से मुश्किल वक्त गुजर जाएगा।

यहां भी क्लिक करें – मासिक शिवरात्रि किस दिन? इन 3 राशियों का चमक जाएगा नसीब

Trending News