आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए संयम, समझदारी और धैर्य से आगे बढ़ने का है। कुछ राशियों के लिए दिन सौगातों से भरा रहेगा, तो कुछ को सतर्कता के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देना आज के दिन को सफल बना सकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 07 Apr 2025 06:45:00 AM (IST)
Updated Date: Mon, 07 Apr 2025 06:45:04 AM (IST)
HighLights
- कुछ राशियों को व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है।
- कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव की चुनौती रहेगी।
- परिवारिक विवाद और मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
धर्म डेस्क, इंदौर। सोमवार का दिन ज्यादातर राशियों के लिए अच्छे अवसर और नई योजनाओं का संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को आज प्रॉपर्टी या व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, तो कुछ के लिए यह दिन थोड़ा सतर्कता के साथ गुजारने का इशारा दे रहा है। आइए जानते हैं, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। किसी को उधार देने से बचें। छोटी यात्रा संभव है, लेकिन वाद-विवाद और मनमुटाव से दूर रहना ही बेहतर होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। मानसिक तनाव का अनुभव होगा। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें और कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। परिवार में मतभेद की संभावना है, विशेषकर जीवनसाथी या भाई-बहनों से।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक थकान और पारिवारिक चिंता रह सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए नया निवेश या नई शुरुआत से परहेज करें। पारिवारिक रिश्तों में संयम बरतना आवश्यक है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ है। न्यायालय संबंधी मामलों में जीत मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं और कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में लिया जा सकता है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज मानसिक उलझन वाला दिन हो सकता है। परिवार में परेशानी का माहौल बन सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से हालात संभल जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में लाभ की संभावना है। किसी बड़ी खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में सहयोग और लाभ के संकेत हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक विवाद समाप्त होकर वातावरण खुशहाल रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है, जिससे मानसिक अशांति होगी। आर्थिक संकट आ सकता है, किसी से सहायता लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट के संकेत हैं। इसलिए सावधानी और धैर्य से काम लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज भागदौड़ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम के प्रभाव से अस्वस्थ महसूस करेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकती है। परिवार में उलझन बनी रह सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि संभव है। संपत्ति विवाद भी उठ सकता है। सामाजिक सम्मान में गिरावट महसूस हो सकती है, वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन व्यापार में नुकसान हो सकता है। कोई नया वाहन या काम शुरू करने से बचें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलकर व्यापार में लाभ हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। नया मकान या वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट और व्यापार में नुकसान संभव है। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना है, तो उसमें अड़चन आ सकती है। वाणी पर संयम रखें और किसी विवाद में न उलझें।







