Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 09 April 2025: इन जातकों को मिलेगी बिजनेस में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 09 April 2025: इन जातकों को मिलेगी बिजनेस में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Today’s Horoscope 9th April 2025: 09 अप्रैल का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा है। कुछ राशियों को सतर्कता बरतनी होगी, खासकर स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में। वहीं कुछ के लिए यह दिन नई शुरुआत और तरक्की का संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल के अनुसार जीवन में संतुलन और संयम बनाए रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 09 Apr 2025 06:46:00 AM (IST)

Updated Date: Wed, 09 Apr 2025 07:10:42 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नौकरी में पदोन्नति या सफलता के योग बनेंगे।
  2. व्यापार में लाभ, साझेदारी के नए अवसर मिलेंगे।
  3. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना आवश्यक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Today’s Horoscope 9th April 2025)। बुधवार, 09 अप्रैल का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और व्यक्तिगत उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जहां कुछ लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य या पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन (Today’s Horoscope 9th April 2025) आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में अपनों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का भी प्लान बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा, जिससे थकान और तनाव महसूस हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से व्यापारिक धोखा मिलने की संभावना है, अतः सतर्क रहें। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि वाणी से संबंधों में खटास आ सकती है। पारिवारिक माहौल को मधुर बनाए रखने का प्रयास करें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन थोड़ी परेशानियों से भरा हो सकता है। पुराने विवाद फिर से सिर उठा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर गिरावट देखने को मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने से बचें और शेयर बाजार जैसी जोखिम भरी जगहों में निवेश न करें। पारिवारिक मतभेद की संभावना बनी हुई है। धैर्य से काम लें।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा निर्णय आप कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा। हालांकि आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होने के योग हैं और किसी नए मेहमान के आगमन की संभावना है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। यदि आप किसी बड़े कार्य की योजना बना रहे थे, तो आज उसे पूरा करने का उत्तम समय है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा और नए साझेदारों के साथ कोई करार संभव है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और मन में संतोष बना रहेगा।

कन्या (Virgo)

आज का दिन कन्या राशि के लिए भागदौड़ और व्यस्तताओं से भरा रह सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें सावधानी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। झगड़े या विवादों से दूर रहें। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है, अतः सभी फैसले सोच-समझकर लें।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज लंबी यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मौसम परिवर्तन के कारण घर में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से कुछ बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें और संवाद को मधुर बनाए रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सफलता और मान-सम्मान लाने वाला रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और कोई पुराना विवाद समाप्त होने से मन शांत रहेगा। परिवार में सम्मान मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत शुभ रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लिए यह दिन कुछ दुःखद समाचार ला सकता है। परिवार या मित्रों में किसी के अस्वस्थ होने या हानि की सूचना मिल सकती है। व्यापार में नुकसान और कार्यक्षेत्र में बदलाव से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। खानपान पर ध्यान दें। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें और उधार देने से बचें, विशेषकर किसी महिला को बड़ी राशि न दें। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और बड़ी डील पर बात बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पारिवारिक माहौल शुभ रहेगा। यात्रा के योग हैं और जीवनसाथी व बच्चों से चला आ रहा तनाव आज समाप्त हो सकता है।

Trending News