शुक्रवार का दिन जहां कुछ राशि वालों को नई संभावनाओं और खुशखबरियों के साथ आर्थिक समृद्धि देगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने और धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है। हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच और संयम से काम लेने पर दिन को बेहतर बनाया जा सकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 11 Apr 2025 06:09:00 AM (IST)
Updated Date: Fri, 11 Apr 2025 06:09:14 AM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर। शुक्रवार का दिन समस्त राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ राशि वालों को जहां भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मुद्दों पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को परिजनों से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी औरस्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है और काम के बोझ से शारीरिक थकावट रहेगी। व्यवसाय में नुकसान की आशंका है, इसलिए कोई नया काम शुरू करने से बचें। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। किसी काम के सिलसिले में बाहर यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। व्यवसाय में आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में सम्मान और सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक कुछ समस्याओं में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट और तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में धोखे की संभावना है, अतः सावधानी बरतें। अपरिचित व्यक्ति को धन न दें। पारिवारिक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सतर्कता से करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए दिन सफलता भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। व्यापार में आर्थिक सहयोग मिलने से प्रगति होगी। कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक तनाव से भरा रह सकता है। कोई जरूरी काम अधूरा रह जाने से बेचैनी हो सकती है। आर्थिक तंगी के चलते किसी से उधार लेना पड़ सकता है। व्यापार में भी गिरावट महसूस होगी। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाज़ी से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन भागदौड़ और तनाव से भरा रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दिला सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। कोई नया काम शुरू करने का समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा, लेकिन व्यापार में हानि हो सकती है। नया वाहन न खरीदें और विवाद से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए वाणी में संयम बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालांकि मौसम के चलते स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी दे सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में जोखिम न लें और धन उधार न दें। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। वाहन प्रयोग में सावधानी जरूरी है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं जिससे हानि संभव है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन फिलहाल टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा, हालांकि मतभेद की संभावना बनी रहेगी।







