12 अप्रैल 2025 का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ जातकों को व्यापार में लाभ व पारिवारिक सहयोग मिलेगा, तो कुछ को स्वास्थ्य व मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। आज संयम, सतर्कता और धैर्य से कार्य करना लाभकारी रहेगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 13 Apr 2025 06:30:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 13 Apr 2025 07:28:11 AM (IST)
HighLights
- व्यापार में लाभ या हानि की संभावना बनी हुई है।
- पारिवारिक मतभेद और रिश्तों में तनाव आ सकता है।
- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना आज जरूरी रहेगा।
धर्म डेस्क, इंदौर। शनिवार 12 अप्रैल 2025 को ग्रहों की चाल सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर आई है। आज का दिन कुछ जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है तो कुछ के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा।
जानिए पंडित हर्षित शर्मा जी द्वारा बताए गए आज के राशिफल के अनुसार सभी 12 राशियों के जातकों का दिन कैसा बीतेगा।
मेष राशि (Aries)
- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी, छोटी-मोटी बीमारियों से परेशानी हो सकती है।
- व्यापार में घाटे की संभावना है और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव और पार्टनर से विवाद की स्थिति बन सकती है। आज धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक है।
वृषभ राशि (Taurus)
- वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जो काम पहले से योजना में थे, वे आज पूरे हो सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
- परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति को संभाला जा सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
- रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
- कर्क राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
- पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और पार्टनर से रिश्तों में सुधार आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
- सिंह राशि के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। किसी कानूनी या पारिवारिक विवाद में फंसने की संभावना है।
- सेहत का विशेष ध्यान रखें, खासकर यात्रा के दौरान। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में नुकसान हो सकता है और पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
- कन्या राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
- व्यापार में हानि और आर्थिक स्थिति में गिरावट के योग हैं। पारिवारिक जीवन में मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। आज धैर्य और शांतचित्त रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि (Libra)
- तुला राशि वालों को आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
- विरोधियों के साथ किसी कार्य में समझौता करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ की संभावना है और नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता का है। अपनों के विरोध और स्वास्थ्य गिरावट की संभावना है।
- व्यापार में धोखे की आशंका है, इसलिए किसी नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें। किसी अनजान व्यक्ति को उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक मतभेद और पार्टनर से विवाद की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
- धनु राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें।
- व्यापार में नुकसान के संकेत हैं और नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। पारिवारिक विवाद विशेष रूप से संपत्ति को लेकर तनाव पैदा कर सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
मकर राशि (Capricorn)
- मकर राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन व्यापार में हानि हो सकती है।
- नया वाहन या कार्य शुरू करने से बचें। पारिवारिक जीवन में विवादों से दूर रहें और वाणी में संयम बनाए रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात व्यापारिक दृष्टि से लाभदायक होगी।
- परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने का योग है और नया वाहन या घर लेने की संभावनाएं हैं।
मीन राशि (Pisces)
- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है और कोई नया कार्य शुरू करने में अड़चनें आएंगी।
- व्यापार में हानि की आशंका है। परिवार में पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आज संयमित रहना और वाद-विवाद से बचना जरूरी है।







