Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: इन जातकों को कामों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: इन जातकों को कामों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए उन्नति और सुखद समाचारों से भरा है, जबकि कुछ को सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल अनुसार आज संयम, सोच-समझकर लिए गए निर्णय और परिवारजनों का सहयोग आपको सफलता की ओर ले जा सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 09:32:27 AM (IST)

Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 09:32:27 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। जहां कुछ जातकों को आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए यह दिन सावधानी बरतने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल सभी 12 राशियों के लिए…

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही कोई स्वास्थ्य समस्या आज समाप्त हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नए बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आत्मबल मजबूत होगा।

वृषभ (Taurus)

आज वृषभ राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। दिन में कभी खुशी तो कभी तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम जरूरी है। व्यापार में धोखे की संभावना है, खासकर यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं। पारिवारिक वातावरण भी तनावपूर्ण रह सकता है, किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी शुभ मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा आपके पक्ष में हो सकता है। आज किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का संयोग बन सकता है, जो आपको मानसिक शांति देगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर कामकाज के मामले में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो किसी भी नए निर्णय से पहले गंभीर विचार करें। व्यापार में हानि का योग है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर आपकी पहचान मजबूत होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निवेश करने का विचार लाभदायक हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें, परंतु आत्मविश्वास बनाए रखें।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है। मन में अशांति बनी रहेगी और व्यापार में साझेदार से धोखा मिलने की आशंका है। बड़े लेनदेन से बचना ही उचित रहेगा क्योंकि हानि हो सकती है। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें, वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज संयम से काम लेना होगा। दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाद-विवाद से बचें और कोई नया कार्य आरंभ न करें। व्यापार में हानि हो सकती है और मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे जिससे संतोष और प्रसन्नता मिलेगी। किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मुलाकात होगी। आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में शादी या अन्य शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन खुशी लेकर आएगा। प्रियजन से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी शुरू हो सकती है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। धार्मिक यात्रा का संयोग भी बन सकता है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी के साथ अनबन हो सकती है जिससे पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट हो सकती है, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है। किसी परिचित के निधन की खबर से मन अशांत रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक कलह मानसिक तनाव दे सकती है। किसी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Trending News