02 जून 2025 का राशिफल अधिकांश राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापार, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में कई लोगों को लाभ के योग हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और संबंधों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्तियां और आर्थिक उतार-चढ़ाव भी दिखेंगे।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 06:02:00 AM (IST)
Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 06:02:52 AM (IST)
HighLights
- मेष: व्यापार में सफलता
- वृषभ: सिरदर्द की आशंका
- मिथुन: मानसिक तनाव
धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:
मेष (Aries):
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी और कोई पुरानी योजना आज फलीभूत हो सकती है। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ (Taurus):
मिला-जुला दिन रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। व्यापार में हानि की आशंका है, लेकिन नौकरी में उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। शारीरिक रूप से सिर दर्द और आंखों में जलन हो सकती है। संयम बरतें।
मिथुन (Gemini):
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नकारात्मक विचार और भय मन में उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद की संभावना है। निकट के व्यक्ति आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पिता के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। धैर्य और संयम बनाए रखें।
कर्क (Cancer):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और प्रॉपर्टी से जुड़े सौदे फायदेमंद रह सकते हैं। छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अत्यधिक भागदौड़ से बचें और संतुलित आहार लें। शाम को परिवार के साथ डिनर पर जा सकते हैं।
सिंह (Leo):
आज का दिन धार्मिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य रखना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है।
कन्या (Virgo):
परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोई पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है। शारीरिक थकावट और जोड़ों में दर्द रह सकता है, अधिक श्रम से बचें।
तुला (Libra):
प्रतिकूल दिन रहेगा। सुबह पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारिक भागीदार धोखा दे सकता है, जिससे नुकसान संभव है। नौकरी में सहकर्मियों से झगड़ा हो सकता है। गले या सीने में संक्रमण का खतरा है। बाहर का खाना न खाएं। धैर्यपूर्वक दिन व्यतीत करें।
वृश्चिक (Scorpio):
मिश्रित परिणाम मिलने की संभावना है। दूर के रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। दोपहर बाद पुराने मित्र से बातचीत संभव है। प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
धनु (Sagittarius):
आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमत्ता की सराहना होगी। व्यापार में विस्तार संभव है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे।
मकर (Capricorn):
दिन अच्छा नहीं है। किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। व्यापार में जोखिम न लें और उधार से बचें। बेरोजगार जातकों को अभी प्रतीक्षा करनी होगी। बड़े भाई से अनबन हो सकती है। पेट दर्द हो सकता है, बाहर का खाना न खाएं।
कुंभ (Aquarius):
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है और धार्मिकजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा। आर्थिक रूप से दिन कमजोर है, अनावश्यक खर्च से तंगी आ सकती है। पुराने मित्रों से मिलना संभव है। मौसमी बीमारी से बचाव करें।
मीन (Pisces):
दिन अच्छा रहेगा। सुबह मनचाहा कार्य पूर्ण होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा और कार्य से संबंधित यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे और धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।







