Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: इन राशियों के बनेंगे काम, जीवन में मिलेगी तरक्की, पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: इन राशियों के बनेंगे काम, जीवन में मिलेगी तरक्की, पढ़िए राशिफल

आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। भगवान शिव की कृपा से कुछ लोगों को धन लाभ, नौकरी में उन्नति और पारिवारिक सौहार्द की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ राशियों को आज स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 21 Apr 2025 06:41:55 AM (IST)

Updated Date: Mon, 21 Apr 2025 06:41:55 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा।

HighLights

  1. भगवान शिव की कृपा से दिन शुभ रहेगा।
  2. कुछ राशियों को कार्य व व्यापार में लाभ।
  3. कई राशियों के लिए नए काम की शुरुआत

धर्म डेस्क, इंदौर। 21 अप्रैल 2025, सोमवार का दिन भगवान शिव की कृपा से कई राशियों के लिए खुशियों और नई शुरुआतों का संकेत लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को करियर और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और पारिवारिक तनावों से जूझना पड़ सकता है।

आइए विस्तार से जानते हैं, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा:

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वाणी की मधुरता से बिगड़े काम भी बन सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। पारिवारिक मतभेद दूर करने का यह सही समय है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने का योग है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, जो सफल रहेगी। दिन का अंत खुशियों के साथ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक वातावरण भी तनावपूर्ण रह सकता है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। व्यापार में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन पारिवारिक मोर्चे पर कोई दुखद सूचना मिलने से मन दुखी हो सकता है। संपत्ति या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लाभदायक हो सकता है। संयम और धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। घर में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। वाणी के प्रयोग से कई काम सफल होंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह के संपत्ति विवाद से दूरी बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। धैर्य और विवेक से काम लें तो स्थितियां आपके पक्ष में जा सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। घर में शुभ कार्य के योग हैं। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का अच्छा अवसर है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं और अधिकारियों से सराहना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार में भी लाभ होगा और पारिवारिक कलह समाप्त होने के आसार हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। किसी को उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं और किसी बड़े कार्य में रुकावटें खड़ी हो सकती हैं। पारिवारिक विवादों से बचें। यदि कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो अच्छी तरह विचार करें।

Trending News