आज का दिन कुछ राशियों के लिए संभावनाओं और खुशियों से भरा रहेगा, तो कुछ को संभलकर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती और आवश्यकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 22 Apr 2025 06:52:00 AM (IST)
Updated Date: Tue, 22 Apr 2025 07:07:13 AM (IST)
HighLights
- आज का दिन कुछ राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ।
- वाहन व स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतना होगा जरूरी।
- पारिवारिक कार्यक्रमों और धार्मिक यात्राओं के योग।
धर्म डेस्क, इंदौर। पंडित हर्षित शर्मा की भविष्यवाणी के अनुसार, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश दे रहा है।
मेष (Aries)
आज का दिन सामाजिक मेलजोल और पारिवारिक आयोजनों में व्यतीत हो सकता है। किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। हालांकि वाहन चलाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। एक परिचित व्यक्ति से आज अपमान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बना रहेगा।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन काफी शुभ है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है और परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना है। कोई बड़ा ऑफर या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। पुराने मित्र से मिलना होगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन सतर्कता बरतने का है। किसी विवाद में फंसने की संभावना है। व्यर्थ की बातों से दूरी बनाए रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश से बचें। परिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। मानसिक अशांति और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज किसी भी निर्णय को लेने से पहले सोच-विचार करना चाहिए। व्यापार या नौकरी में कोई बड़ा फैसला आज न लें। नए पार्टनरशिप में शामिल होने से पहले पूरी जांच करें। साथी या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
सिंह (Leo)
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर है। खानपान पर ध्यान दें और अत्यधिक कार्यभार से बचें। व्यापार में साझेदारों पर भरोसा करने से पहले उनके व्यवहार का मूल्यांकन करें। किसी भी नए लेन-देन से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की संभावना बन रही है।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है और कोई बड़ा मौका हाथ से फिसल सकता है। पारिवारिक विवादों में फंसने की आशंका है। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जोखिम भरे निर्णयों से दूर रहें।
तुला (Libra)
तुला राशि के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का उत्तम समय है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। अत्यधिक कार्य और तनाव से शरीर पर असर पड़ सकता है। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के व्यवहार से विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक मतभेद भी उभर सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लंबे समय से लंबित कार्यों में प्रगति होगी। हालांकि, न्यायालय से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है, क्योंकि विवाद की स्थिति में आप फंस सकते हैं।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल में खुशियां रहेंगी और मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। व्यापार में निवेश करना लाभदायक रहेगा। हालांकि, पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने या वर्तमान व्यवसाय में बदलाव करने का उत्तम समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सहयोगी रहेगा और सभी कार्य योजनानुसार पूरे होंगे।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की समस्या के कारण चिंता बनी रहेगी। संतान की शिक्षा या व्यवहार को लेकर तनाव हो सकता है। व्यापार में सहयोगियों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पारिवारिक विवादों से दूर रहें और किसी नए प्रोजेक्ट पर विचार करें।







