आज का दिन जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों के लिए सतर्कता और संयम का दिन है। व्यापार, स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। ज्योतिषीय संकेतों के अनुसार ग्रहों की चाल आज दिन भर आपके निर्णयों को प्रभावित कर सकती है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 23 Apr 2025 06:09:00 AM (IST)
Updated Date: Wed, 23 Apr 2025 06:09:36 AM (IST)
HighLights
- मेष, सिंह, वृश्चिक को आज व्यापार में होगा लाभ।
- वृषभ, कुंभ, मकर को स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी।
- मिथुन, तुला को यात्रा में बरतनी होगी पूरी सावधानी।
धर्म डेस्क, इंदौर। राशियों के अनुसार आज यानी 23 अप्रैल 2025 का दिन सभी जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जहां कुछ लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक संबंधों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा:
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नए मकान या वाहन खरीदने के योग हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपको और भी उत्साहित कर सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। दिनभर मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। बेवजह की बहसों से बचें। किसी करीबी से दुखद समाचार मिल सकता है। हालांकि आप नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं, लेकिन अपने साथियों से सतर्क रहना जरूरी है। पारिवारिक मतभेदों से मन अशांत हो सकता है।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन यात्रा से जुड़ा हो सकता है, लेकिन वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी जरूरी काम के पूरा न होने से निराशा हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा लेकिन व्यापार में घाटे के संकेत हैं। किसी बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। झगड़ों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कर्क (Cancer)
आज दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं या किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई नई साझेदारी या डील हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह (Leo)
आज आपके लिए खुशियों से भरा दिन रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में नई सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और घर में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। नए काम की शुरुआत भी शुभ रहेगी।
कन्या (Virgo)
आज का दिन मिश्रित फल देगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में किसी बड़े निर्णय से बचना चाहिए क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक विवाद से मन अशांत रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है।
तुला (Libra)
आप आज किसी खास काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि परिवार से किसी अपने को खोने की सूचना मिल सकती है, जिससे मन दुखी रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है और जीवनसाथी से दूरी बढ़ सकती है। लेकिन कुछ नजदीकी रिश्ते आपके साथ खड़े रहेंगे। संयम रखें और जोखिम से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। जो भी काम आपने सोचे हैं, वो पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और पारिवारिक माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। यदि किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, तो उसकी शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में प्रेम और सौहार्द्र का माहौल बना रहेगा।
मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य को लेकर दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक स्तर पर कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिससे मन दुखी रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। सतर्क रहें और धैर्य बनाए रखें।
कुंभ (Aquarius)
आप आज खुद को तनावग्रस्त और चिंतित महसूस कर सकते हैं। व्यापार में पिछली योजनाओं का नकारात्मक असर दिख सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है और मनमुटाव की स्थिति बनेगी। संयम से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्यों के योग हैं और कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। कोई नई साझेदारी शुरू हो सकती है जो भविष्य में लाभ देगी।







