Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: इन जातकों के सपने होंगे पूरे, नए काम की होगी शुरुआत

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: इन जातकों के सपने होंगे पूरे, नए काम की होगी शुरुआत

धर्म डेस्क, इंदौर। सप्ताह के इस गुरुवार को ग्रहों की स्थिति कुछ खास संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए यह दिन नई शुरुआत, उन्नति और रिश्तों में मिठास लाने वाला रहेगा, तो कुछ के लिए सावधानी और धैर्य की आवश्यकता जताई गई है।

आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल…

मेष राशि

आज आपका दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव से जूझना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो थकान भरी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संयम और संवाद से विवाद सुलझाएं।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा और किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आप प्रेरित महसूस करेंगे। पुराने मित्र या सहयोगी आपके काम में मदद कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर से खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आपका आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी और आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई खास मुलाकात आपको भविष्य के लिए बड़ा अवसर दे सकती है। नया व्यापार शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। दिन कुल मिलाकर लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि

आज आपको अपने कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से व्यापारिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। धोखे की आशंका है, विशेष रूप से साझेदारी में। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह राशि

यह दिन आपके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थकावट भरा हो सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। यात्रा से बचें और अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें। कार्यस्थल पर संयम बरतें। शांत रहने से परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो सकती हैं।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। किसी बड़े समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। व्यापार में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। साझेदारी से लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक समर्थन से आत्मबल बढ़ेगा और सफलता की राह आसान होगी।

तुला राशि

आज नई शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। कोई नया काम शुरू करना चाहें तो समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर भी आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको मानसिक तनाव और विवाद से बचने की जरूरत है। किसी झगड़े या बहस में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें, बदलाव से हानि हो सकती है। उधारी देने से बचें। पुराने कानूनी मामले सुलझने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी।

धनु राशि

आज आपके सितारे बुलंद रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायिक मामलों में विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का योग है। विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि

यह दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। बड़े आर्थिक लेन-देन से बचें। किसी जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, सावधानी के साथ सफर करें। धैर्य और समझदारी से काम लें।

कुंभ राशि

आज आपके लिए संभल कर चलने का दिन है। समाज में मानहानि का खतरा हो सकता है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें। यात्रा से पहले वाहन की जांच जरूर करें। व्यापारिक मामलों में किसी को उधार न दें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में कुछ अच्छे बदलाव संभव हैं। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। हालांकि, कुछ फैसलों पर परिवार का विरोध मिल सकता है, फिर भी आप दृढ़ रहें।

Trending News