Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Akshaya Tritiya Gold Purchase: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ, इस बार दिनभर श्रेष्ठ मुहूर्त

Akshaya Tritiya Gold Purchase: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ, इस बार दिनभर श्रेष्ठ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि वैशाख शुक्ल तृतीया अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) के नाम से जानी जाती है। इस दिन दिए गए दान का पुण्य कभी क्षय नहीं होता है। साथ ही इस दिन खरीदी गई वस्तु स्थायी समृद्धि प्रदान करती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 16 Apr 2025 09:35:12 AM (IST)

Updated Date: Wed, 16 Apr 2025 09:35:12 AM (IST)

Akshaya Tritiya 2025: नया व्यापार शुरू करने के लिए इस बार का अक्षय तृतीया विशेष माना जा रहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अक्षय तृतीया पर भगवान शिव को अर्पण तथा गलंतिका बांधने का महत्व
  2. इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति पर चंदन का लेपन करने से मिलता है मोक्ष
  3. जल से भरी मटकी के दान का विशेष महत्व, पितरों की प्राप्त होती है प्रसन्नता

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन (Akshaya Tritiya 2025): अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को खरीदी का महामुहूर्त रहेगा। इस दिन सोना (Akshaya Tritiya gold purchase), चांदी, वाहन, बर्तन आदि की खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करने वाली मनाई गई है। यह दिन नए व्यापार व्यवसाय की शुरुआत के लिए भी सर्वोत्तम है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर सुबह से रात तक दान, पुण्य, खरीदी व नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ का शुभ मुहूर्त है। स्थायी सुख, समृद्धि व व्यापारिक उन्नति के लिए इसका लाभ लिया जा सकता है।

अक्षय तृतीया पर होता है अबूझ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इसका अर्थ यह है कि इस दिन दान धर्म, खरीदी, नए कार्य की शुरुआत व मांगलिक कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती है।

पंचांगीय गणना में इस बार आखातीज पर अतिशुभ मुहूर्त के श्रेष्ठ योग बन रहे हैं। इस योग में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए कार्य किए जा सकते हैं।

यह योग हर प्रकार के कार्य को सफलता प्रदान करने वाला माना गया है। वहीं 27वां नक्षत्रों में शोभन योग को अत्यंत ही शुभ माना गया है। इस योग की साक्षी में किया गया पुरुषार्थ शुभ होकर सफलता व शुभता प्रदान करने वाला माना गया है।

अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त होने से इस दिन विवाह आदि मांगलिक कार्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन शहर में अनेक स्थानों पर सामूहिक विवाह के आयोजन होंगे। हर शहर में दिनभर शहनाई की गूंज सुनाई देगी।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें – अक्षय तृतीया पर इन चीजों के साथ मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, नहीं होगी किसी चीज की कमी

अक्षय पुण्य के लिए करें यह कार्य

  • अक्षय तृतीया पर भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए जल अर्पण तथा गलंतिका बांधने का विशेष महत्व है।
  • इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति पर चंदन का लेपन तथा जलाधिवास करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है।
  • अक्षय तृतीया पर जल से भरी मटकी के दान का विशेष महत्व है। इससे पितरों की प्रसन्नता प्राप्त होती है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार लाल रंग की मटकी में जलभर कर उसमें काले तिल डाले तथा ऊपर खरबूजा रखकर दान करें।
  • इस दिन प्याऊ लगाना, पशु पक्षियों के जलपात्र रखना आदि उक्त सभी कार्यों का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।

Trending News