Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Bhanu Saptami 2025 Upay: भानु सप्तमी के दिन करें ये उपाय, दूर होंगी बाधाएं और बढ़ेगा सौभाग्य

Bhanu Saptami 2025 Upay: भानु सप्तमी के दिन करें ये उपाय, दूर होंगी बाधाएं और बढ़ेगा सौभाग्य

Bhanu Saptami 2025 Upay: कल यानी 4 मई 2025, रविवार को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा. सप्तमी तिथि को विशेष रूप से शुभ माना जाता है, खासकर जब यह रविवार के दिन आती है. भानु सप्तमी को रवि सप्तमी या विवस्वत सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन दोपहर के समय सूर्य देव की पूजा करने का महत्व है. भानु सप्तमी के दिन सूर्य भगवान की पूजा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी.

भानु सप्तमी पर करें ये विशेष उपाय

सूर्य को अर्घ्य देना

तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, अक्षत, लाल फूल और गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें. साथ ही “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है.

लाल वस्त्र दान करें

ब्राह्मण या जरूरतमंद को लाल कपड़े, गुड़ और तांबे का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह उपाय भाग्य को मजबूत बनाता है.

सात प्रकार के अनाज का दान

सप्तमी के दिन यदि सात प्रकार के अनाज (जैसे गेहूं, चना, मूंग, उड़द, तिल, चावल, जौ) का दान किया जाए, तो इससे रोगों का नाश होता है और कुंडली में सूर्य की स्थिति में मजबूती आती है.

गाय को गुड़ रोटी खिलाना

इस दिन गाय को गुड़ से बनी रोटी खिलाने से सुख-समृद्धि और सूर्य देव की कृपा मिलती है.

सूर्य मंत्र का जाप

“आदित्य हृदय स्तोत्र” या “ॐ आदित्याय नमः” का जाप करने से आत्मबल और मानसिक शांति प्राप्त होती है.

Trending News