Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन शुभ कर्म से जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का संचार होता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर आई थी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। वहीं गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 10:33:43 AM (IST)
Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 12:28:55 PM (IST)
HighLights
- 5 जून रात 11: 34 बजे होगी दशमी तिथि की शुरुआत
- पांच जून गुरुवार की रात 02:56 बजे होगा समापन
- पांच जून की सुबह 05: 12 मिनट से ब्रह्म मुहूर्त स्नान
धर्म डेस्क, इंदौर (Ganga Dussehra 2025)। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का जन्मोत्सव गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। गंगा दशहरा के दिन शुभ कर्म करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
इस साल गंगा दशहरा पर कुछ दुर्लभ योग बनने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में जबलपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा धरती पर आई थीं। माना जाता है कि इसी दिन गायत्री मंत्र का प्रकटीकरण भी हुआ था।
इस पर्व के लिए गंगा मंदिरों सहित अन्य मंदिरों पर भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां गंगा की गोद में जाकर या किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
वैसे तो गंगा स्नान का अपना अलग ही महत्व है, लेकिन गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य सभी दुखों से मुक्ति पा जाता है।

(यहां भी क्लिक करें – ज्येष्ठ माह में हुई थी प्रभु श्रीराम की अनन्य भक्त हनुमान की भेंट… मनाए जाते हैं शनि जयंती और गंगा दशहरा)
दशमी तिथि कब से कब तक
- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत चार जून बुधवार 2025 की रात 11: 34 मिनट पर होगी और समापन पांच जून गुरुवार की रात 02:56 मिनट पर होगा।







