Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Hanuman Janmotsav 2025: पंचग्रही युति योग में 12 अप्रैल को मनेगा हनुमानजी का प्रकटोत्सव, 57 साल बाद हो रहा ऐसा

Hanuman Janmotsav 2025: पंचग्रही युति योग में 12 अप्रैल को मनेगा हनुमानजी का प्रकटोत्सव, 57 साल बाद हो रहा ऐसा

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) देशभर में मनाया जाता है। उस दिन हनुमान मंदिरों में सुबह अभिषेक पूजन, दिन में श्रृंगार तथा शाम को महाआरती व महाप्रसादी के आयोजन होंगे। कहीं-कहीं पालकी यात्रा भी निकाली जाती है। हनुमानजी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 09:09:51 AM (IST)

Updated Date: Tue, 08 Apr 2025 09:26:11 AM (IST)

मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि व राहु की युति
  2. इस युति में विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए पूजा
  3. कृपा से पाप ग्रहों के अशुभ फल से मिलेगी मुक्ति

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : चैत्र पूर्णिमा पर 12 अप्रैल को पंचग्रही युति योग में हनुमानजी का प्रकटोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) मनाया जाएगा। हनुमान जयंती पर इस बार 57 साल बाद पंचग्रही युति योग बन रहा है।

इस योग में हनुमान आराधना सुख, समृद्धि व ग्रहों की अनुकूलता के लिए विशेष मानी गई है। इस दिन विशेष रूप से शनि, मंगल व राहु की शांति के लिए केसरी नंदन का वंदन शुभफलदायी है।

naidunia_image

पिछली बार 1968 में बना था ऐसा योग

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचग्रही युति (Panchagrahi Yuti Yoga) का ऐसा ही योग वर्ष 2025 से पहले सन 1968 में बना था। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया, भारतीय ज्योतिष शास्त्र में विशेष पर्व, त्योहार पर ग्रह,नक्षत्र व योगों का विशेष महत्व है।
  • इनकी साक्षी में संबंधित देवी, देवता की आराधना करने से विशिष्ट फल की प्राप्ति होती है। साधना, आराधना से शुभ फल की प्राप्ति का ऐसा ही एक और अवसर 12 अप्रैल को प्राप्त होने वाला है।
  • इस दिन पांच ग्रहों की साक्षी में संकट मोचन हनुमानजी का जन्मोत्सव (Hanuman Ji Prakatotsav) मनाया जाएगा। मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि व राहु की युति बन रही है। पंचग्रही युति में किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए हनुमानजी की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।
  • मान्यता के अनुसार, जातक की जन्म कुंडली में शनि, मंगल व राहु सप्तम, अष्टम भाव में हो तो हनुमानजी की आराधना करना चाहिए। हनुमानजी की कृपा से ही पाप ग्रहों के अशुभ फल से मुक्ति मिलती है।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें – अप्रैल में रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव से लेकर मनाए जाएंगे ये त्योहार, यहां देखें लिस्ट

शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

न्याय के देवता शनि 29 मार्च को कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। मेष राशि वाले जातकों की साढ़े साती शुरू हो गई है। कुंभ राशि वालों का अंतिम ढैया व मीन राशि वालों के लिए द्वितीय ढैया है। इन राशि वालों को हनुमान जयंती पर शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए उपाय करना चाहिए।

धनु, सिंह व तुला राशि के जातकों को भी शारीरिक सुरक्षा व मानसिक शांति के लिए हनुमानजी की आराधना करना चाहिए। यह धार्मिक कार्य फलदायी हनुमानजी की प्रसन्नता के लिए हनुमान चालीसा, हनुमान स्तोत्र, हनुमान वडवालन स्तोत्र, हनुमान साठिका, पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ यथा श्रद्धा करने से सुख, शांति, स्वास्थ्य, आयु, आरोग्य की प्राप्ति होती है।

हनुमानजी को मीठा रोट, श्रीफल, फल, मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। सरसों के तेल का दीपक लगाना भी अनुकूल है।

Trending News