Hanuman Janmotsav के दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। तुला राशि वालों को बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि वाले लाइफ पार्टनर से विवाद न करें। धनु राशि वाले हर काम में धैर्य बरतें।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 06:09:00 AM (IST)
Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 07:06:37 AM (IST)
HighLights
- आज मकर राशि वालों की सेहत में सुधार होगा।
- कुंभ राशि वाले जो काम सोचेंगे, वह पूरा होगा।
- मीन वाले शांति से फैसले लें, वाणी पर संयम रखें।
धर्म डेस्क, इंदौर (Hanuman Janmotsav Rashifal): आज दिनांक 12 अप्रैल 2025, शनिवार को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) मनाया जा रहा है। इस दिन विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि पूर्णिमा है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का राशिफल।
- मेष – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। मन शांत और वाणी पर संयम रखें।
- वृषभ – आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। हालांकि, सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। बिजनेस में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। सभी को साथ लेकर चलने की सोच रखें।
- मिथुन – आज का दिन शानदार है। खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे। बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।
- कर्क – आज का दिन शानदार है। सेहत ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। आपस में भरोसा और प्यार बढ़ेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से संपर्क होगा और कोई बड़ा काम शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
- सिंह – आज किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। जिस काम को पिछले दिनों से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है।
- कन्या – आज मानसिक तनाव महसूस करेंगे। किसी बात पर दोस्तों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। बिजनेस में संभलकर फैसले लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
- तुला – आज के दिन खराब सेहत के कारण परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
- वृश्चिक – आज के दिन अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। तनाव के कारण सेहत में भी गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। आज किसी को बड़ी राशि उधार न दें। लाइफ पार्टनर से विवाद न करें।
- धनु – आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में घाटा हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे।
- मकर – आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। किसी अपने को खोने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस में कोई डील न करें, अन्यथा घाटा हो सकता है। आज कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी न खरीदें। बिजनेस में हानि उठाना पड़ सकती है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।
- कुंभ – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जो काम सोचेंगे, वह पूरा होगा। हर काम में परिवार और दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।
- मीन – आज का दिन कुछ समस्याओं का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। जिस काम को शुरू करना चाहते हैं, उसमें अवरोध उत्पन्न होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में घाटा हो सकता है। शांति से फैसले लें और वाणी पर संयम रखें।







