Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Holashtak 2026: फरवरी में इस डेट से शुरू होगा होलाष्टक, भूलकर भी न करें ये काम; जानें शुभ मुहूर्त और सावधानियां

Holashtak 2026: फरवरी में इस डेट से शुरू होगा होलाष्टक, भूलकर भी न करें ये काम; जानें शुभ मुहूर्त और सावधानियां

होलाष्टक 2026 – तिथि और समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होकर पूर्णिमा (होलिका दहन) तक रहता है।

होलाष्टक प्रारंभ – 24 फरवरी, 2026

होलाष्टक समाप्त – 03 मार्च, 2026 (होलिका दहन के साथ)

होली (धुलेंडी) – 04 मार्च, 2026

वर्जित कार्य: इन कामों पर रहेगी रोक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ग्रहों का स्वभाव उग्र रहता है, इसलिए इस समय किए गए मांगलिक कार्यों के अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान निम्नलिखित कार्यों से बचना चाहिए-

विवाह, सगाई, मुंडन और नामकरण जैसे संस्कार।

गृह प्रवेश, भूमि पूजन और जमीन-जायदाद की खरीदारी या सौदे।

नई गाड़ी, सोना, चांदी या कीमती वस्तुओं की खरीद।

साधना और दान का महत्व

भले ही होलाष्टक में शुभ कार्य वर्जित हों, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय बेहद प्रभावशाली माना जाता है। कष्टों से मुक्ति के लिए ज्योतिषाचार्य ये उपाय बताते हैं-

भगवान विष्णु और भगवान शिव की विशेष साधना करें।

इष्ट देवों के मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति और सुरक्षा मिलती है।

गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।

नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

होलिका दहन 2026 – शुभ मुहूर्त

इस वर्ष पूर्णिमा तिथि दो दिनों में विभाजित है, जिसके कारण होलिका दहन का समय विशेष महत्व रखता है-

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 02 मार्च, शाम 05:55 बजे।

पूर्णिमा तिथि समाप्त – 03 मार्च, शाम 05:07 बजे।

होलिका दहन मुहूर्त – 03 मार्च को शाम 06:22 से रात 08:50 के बीच।

शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के आठ दिनों में मन को एकाग्र कर भक्ति करने से आने वाले वर्ष में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Trending News