इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको केन्द्र सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से सरकार पात्र श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3 हजार रुपए की पेंशन देगी। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। जिस उम्र में आवेदन किया जाता है उसी के हिसाब से निवेश राशि तय की जाती है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, कृषि मजदूर और अन्य स्वरोजगार से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई है।
इसमें न्यूनतम 55 रुपए से लेकर अधिकतम 200 रुपए तक का निवेश हर माह करना होता है। इसके बाद लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर हर महीने 3 हजार रुपए की पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। विशेष बात ये है कि दुर्भाग्यवश लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी को पेंशन का 50 प्रतिशत हिस्सा हर महीने सरकार की ओर से दिया जाता है।
PC:investmentadda
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala







