June 2025 Vivah Muhurat: सनातन धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले ग्रहों की स्थिति देखी जाती है। दो दिन बाद जून माह शुरू होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 8 जून के बाद शादी के मुहूर्त के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 30 May 2025 10:50:38 AM (IST)
Updated Date: Fri, 30 May 2025 10:50:38 AM (IST)
HighLights
- 9 जून को एक माह के लिए गुरु अस्त होंगे
- इसके बाद नहीं होंगे मांगलिक कार्य
- 6 जुलाई 2025 को है देवशयनी एकादशी
धर्म डेस्क, इंदौर (June 2024 Vivah Muhurat)। 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन सृष्टि के संचालन कर्ता विष्णु संचालन का दायित्व देवाधिदेव महादेव को सौंपकर योग निद्रा में चले जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
देवउठनी एकादशी से फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। जून माह में सबसे कम विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद पांच माह विवाह नहीं होंगे।
जून 2025: जानिए शुभ विवाह मुहूर्त

यहां भी क्लिक करें – गुरु ग्रह अस्त होने के पहले मुहूर्त कम, लोग जल्द निपटा रहे मांगलिक कार्य
6 जुलाई को देवशयनी एकादशी
भगवान विष्णु 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन योग निद्रा में चले जाएंगे और एक नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन जागेंगे।
गुरु ग्रह, जिसे बृहस्पति भी कहा जाता है, नौ जून को अस्त हो जाएंगे और नौ जुलाई को उदय होंगे। गुरु अस्त होने के बाद कोई मांगलिक रार्य नहीं होते हैं।







