Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV

Kharmas 2025: 7 मार्च से होलाष्टक और 14 मार्च से खरमास… एक महीने नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Kharmas 2025: 7 मार्च से होलाष्टक और 14 मार्च से खरमास… एक महीने नहीं होंगे मांगलिक कार्य

रंगों के पर्व होली के त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होली के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार होलाष्टक के ठीक बाद मलमास शुरू हो रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 01:54:26 PM (IST)

Updated Date: Fri, 28 Feb 2025 01:54:26 PM (IST)

होलिका दहन के ठीक बाद होलाष्टक लग जाएंगे।

HighLights

  1. होलाष्टक में सभी ग्रह उग्र अवस्था में आ जाते हैं
  2. 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त, फिर होलिका दहन
  3. फरवरी से दिसंबर 2025 तक शादियों के 42 मुहूर्त

धर्म डेस्क, इंदौर। इस बार सात मार्च से होलाष्टक शुरू होगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त होगा। इस दिन होलिका दहन भी होगा।

आमतौर पर होली के बाद विवाह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष 14 मार्च को मलमास शुरू हो रहा है। ऐसे में करीब एक माह तक इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। इस साल फरवरी से लेकर दिसंबर तक कुल शादियों के 42 मुहूर्त हैं।

पंडित विनोद गौतम ने बताया कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 7 मार्च से होलाष्टक प्रारंभ होंगे, जो 13 मार्च को समाप्त होंगे। जो फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानि होलिका दहन तक चलेंगे।

वहीं इसके एक दिन बाद यानी तो वहीं 14 मार्च से मलमास शुरू हो जाएंगे, जो कि पूरे एक माह यानी 13 अप्रैल को समापन होगा। इस दौरान शादी-विवाह मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश आदि के शुभ कार्य करना वर्जित है।

अप्रैल से दिसंबर 2025 तक के विवाह के मुहूर्त

  • अप्रैल: 14, 16, 18, 19, 20, 25, 29, 30 तारीख
  • मई: पांच, छह, सात, आठ, 17, 28
  • जून: एक, दो, चार, सात व आठ जून

इसके बाद 12 जून से गुरु अस्त होने व छह जुलाई को देव शयन दोष होने से विवाह मुहूर्त पर रोक रहेगी। इसके बाद विवाह मुहूर्त 22 नवंबर से प्रारंभ होंगे, जो 22, 23, 25, 30 नवंबर, दिसंबर में चार, 11, 12 दिसंबर को मुहूर्त रहेंगे।

यहां भी क्लिक करें – रेन डांस की अनुमति नहीं दी, तो लेडी प्रिंसिपल और प्रोफेसरों को बनाया बंधक

Trending News