Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Panchmukhi Hanuman: हनुमान जी ने क्यों लिया पंचमुखी अवतार… अहिरावण और मां भवानी के आशीर्वाद से जुड़ी है रामायण की कथा

Panchmukhi Hanuman: हनुमान जी ने क्यों लिया पंचमुखी अवतार… अहिरावण और मां भवानी के आशीर्वाद से जुड़ी है रामायण की कथा

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) पर शनिवार को देशभर में भव्य आयोजन हो रहे हैं। हनुमान मंदिरों को सजाया गया है। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ हो रहे हैं। हनुमान जी का सुमिरन करने से सारे राेग-दोष दूर होते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 09:41:58 AM (IST)

Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 02:53:32 PM (IST)

पंचमुखी रूप में हनुमान जी।

HighLights

  1. इसी अवतार में हनुमान ने किया था अहिरावण का वध
  2. देश में कई स्थानों पर हैं पंचमुखी हनुमान के मंदिर
  3. पंचमुखी हनुमान की पूजा करने से हर संकट दूर होता है

धर्म डेस्क, इंदौर (Hanuman Janmotsav 2025)। हनुमानजी का जन्मोत्सव 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर शहर-गांव के मंदिरों में भव्य कार्यक्रम हो रहे हैं। कई जगह सुंदरकांड पाठ (Sundar Kand Paath), हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) पाठ, अखंड मानस पाठ का आयोजन है। भंडारे का भी आयोजन है।

इस बीच, देश में हनुमानजी के कई मंदिर ऐसे हैं, जहां वे पंचमुखी रूप में विराज हैं। आखिर वीर हनुमान ने पांच मुख धारण क्यों किए? इसकी कथा रामायण में है।

naidunia_image

अहिरावण को मां भवानी का यह आशीर्वाद प्राप्त था

  • राम-रावण युद्ध के दौरान रावण को जब हार होती नजर आई, तब उसने अपने भाई अहिरावण की मदद ली। अहिरावण पाताल लोक का मालिक था और मां भवानी का भक्त था। उसे असीम वरदान की प्राप्ति थी।
  • मां भवानी की ही शक्ति से वह राम-लखन का अपहरण कर उन्हें पाताल लोक ले गया। अहिरावण को तंत्र विद्या का भी ज्ञान था। उसने अपनी मायावी शक्ति से पूरी सेना को नींद में सुला दिया।
  • अहिरावण को भवानी मां ने वरदान दिया था कि पांच दिशा में पांच दीपक जलाने पर जो इन पांचों दीपकों को एक साथ फूंक मारकर बुझाएगा, वही तुम्हारा वध कर सकता है।
  • हनुमान जी ने पंचमुखी रूप धारण कर पांचों दिशाओं के दीपक को एक साथ मुख से फूंक मारकर बुझा दिया और राम-लखन को अहिरावण के मोहपाश बंधन से मुक्त किया।

हनुमानजी के पंचमुखी अवतार महत्व

प्रथम मुख: पंचमुखी अवतार में पूर्व दिशा में हनुमानजी का वानर मुख है। वानर मुख दुश्मनों पर विजय प्राप्त करता है और इससे आपसी सामंजस्य संबंध स्थापित होते हैं।

दूसरा मुख: पश्चिम दिशा में गरुड़ मुख है। यह अवतार जीवन में कष्ट को खत्म करता है ।

तीसरा मुख: उत्तर दिशा में वराह अवतार। यह विष्णु जी का अवतार है। वराह मुख की आराधना से लंबी आयु, यश, कीर्ति की प्राप्ति होती है।

naidunia_image

चौथा मुख: दक्षिण दिशा में नृसिंह मुख। यह भी विष्णु अवतार का एक रूप है। जीवन में आ रही मुश्किलों, रुकावटों, तनाव से मुक्त करता है।

पांचवां मुख। यह अश्व मुख होता है। यह आकाश की ओर होता है अर्थात ऊपर की तरफ होता है। इस मुख की आराधना से मनोकामना की पूर्ति होती है।

यहां भी क्लिक करें – शनि दोष या साढ़ेसाती से परेशान हैं तो हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये आसान उपाय… जानिए सही पूजा विधि

हनुमान चालीसा को मंत्र के रूप में जीवन में उतारें, होगा कल्याण

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सभी लोगों को एक प्रण लेना चाहिए और साथ ही बच्चों को भी इस बात के लिए प्रेरित करें कि हनुमान चालीसा को मंत्र के रूप में जीवन में उतारें। हनुमान चालीसा वहां पढ़ें, जहां आप तनावग्रस्त हों।

हनुमान चालीसा की एक पंक्ति रामचरित सुनने को रसिया अर्थात हृदय में हनुमान चालीसा द्वारा भक्ति के असीम रस की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, तंत्र और मंत्र, दोनों ही शक्ति स्वरूप हैं, लेकिन थोड़ा-सा फर्क है।

तंत्र में बाहर देवता को प्रसन्न करते हैं, सिद्धियां प्राप्त करते हैं, यह तांत्रिक क्रिया हुई। इससे किसी का अनिष्ट भी हो सकता है और शुभ भी होता है। मंत्र मन के भीतर जो आराध्य देव हैं, उन्हें जागृत कर मनोबल को बढ़ाते हैं। जिन्हें सांसारिक, पारिवारिक आत्मा से परमात्मा का मिलान करना होता है, वे मंत्र जाप करते हैं। संक्षिप्त में कहें तो तांत्रिक क्रियाएं युद्ध की तरह हैं और मंत्र क्रियाएं मन का विराम हैं, आत्मा से परमात्मा का मिलन हैं।

यहां भी क्लिक करें – हनुमान जन्मोत्सव पर जलाएं खास बाती का दीया, करें ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ

Trending News