Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Pitru Paksha 2025: घर में पितृ दोष की वजह से आ रही समस्याएं? इन उपायों से दूर करें सभी रुकावटें

Pitru Paksha 2025: घर में पितृ दोष की वजह से आ रही समस्याएं? इन उपायों से दूर करें सभी रुकावटें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) का खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होती है, जिसका समापन आश्विन माह की अमावस्या तिथि पर होता है। इस दौरान प्रतिदिन पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है, वहीं सर्वपितृ अमावस्या के दिन अंतिम तर्पण किया जाता है।

माना जाता है कि इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उन्हें पितृ दोष की समस्या से मुक्ति मिलता है। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 07 सितंबर से होगी और समापन 21 सितंबर को होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पितृ मुक्ति के उपाय के बारे में।

कैसे दूर करें पितरों की नाराजगी?

अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो इस छुटकारा पाने के लिए पितृ पक्ष को सबसे बेस्ट माना गया है। इस अवधि के दौरान पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितरों की नाराजगी दूर होती है और वह खुश होते हैं।

पितृ की कृपा कैसे हासिल करें?

सनातन धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों की कृपा हासिल करने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ में जल, दूध और काले तिल मिलाकर अर्पित करें और परिक्रमा करें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा को पितरों का निवास स्थान और यम की दिशा माना जाता है। इस दिशा में पितृ पक्ष में रोजाना दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पितृ के मंत्र

1. ॐ पितृ देवतायै नम:।

2. ॐ आगच्छन्तु में पितर एवं ग्रहन्तु जलान्जलिम’

3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।

4. ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।

5. ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च

नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News