Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का फिर से बड़ा बयान, कहा- ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल… | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक दिन में 6,724 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV

Prerak Katha: दान करने से कैसे चमक उठता है भाग्य, जो तुम्हारे लिए नहीं था, वो भी मिल जाता है… लकड़हारे के प्रेरक प्रसंग से समझिए

Prerak Katha: दान करने से कैसे चमक उठता है भाग्य, जो तुम्हारे लिए नहीं था, वो भी मिल जाता है… लकड़हारे के प्रेरक प्रसंग से समझिए

Inspirational Story: सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। एक गरीब लकड़हारे की यह कहानी भी यही संदेश देती है। व्यक्ति स्वयं का पेट भरता रहे और दूसरों की चिंता भी करता रहे। ऐसा करने से उसका सोया भाग्य चमक उठेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 02:38:04 PM (IST)

Updated Date: Sat, 12 Jul 2025 06:09:41 PM (IST)

गरीब लकड़हारा की कहानी

HighLights

  1. लकड़हारा की संत से हुई थी मुलाकात
  2. मांगा था जीवन भर का अनाज एक साथ
  3. खुद भी खाया और दूसरों को भी खिलाया

धर्म डेस्क, इंदौर, Inspirational story। एक गांव में गरीब लकड़हारा रहता था। जंगल में जाकर लकड़ी काटता, गांव में बेचता और जो कुछ मिलता, उससे अपना गुजारा करता था। यही उसका जीवन था।

हमेशा गरीब बना रहा, हमेशा दो वक्त की रोटी की चिंता सताती रही, लेकिन कभी किसी से शिकायत नहीं की। कभी बेईमानी करने का विचार मन में नहीं आया। ईश्वर से भी कभी शिकायत नहीं की।

naidunia_image

गांव में आए संत और बदल गई जिंदगी

  • कुछ दिन बाद गांव में संत आए। संतों ने एक जगह डेरा जमाया। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन और आशीर्वाद को पहुंचे। मौका पाकर लकड़हारा भी वहां पहुंचा। एक बार संत से बात करने का मौका मिला।
  • लकड़हारा ने संत से पूछा कि भगवान ने मुझे इतना गरीब क्यों बनाया है। संत ने कहा कि कल आना, तो मैं भगवान से पूछकर तुम्हें इस सवाल का जवाब दूंगा। लकड़हारा चला गया।
  • अगले दिन आया तो संत ने बताया कि तुम्हारी जिंदगी में 5 बोरी अनाज ही भगवान ने दिया है और रोज थोड़ा-थोड़ा देते हैं, ताकि तुम जिंदगी भर खा सको। लकड़हारा ने कहा कि भगवान से कहिए कि मुझे पूरा अनाज एक ही बार में दे दे, ताकि मैं भरपेट भोजन कर सकूं।
  • संत ने कहा कि ठीक है, वो भगवान से प्रार्थना करेंगे कि लकड़हारा को उसकी पूरी जिंदगी का अनाज एक ही बार में मिल जाए। इस बातचीत के बाद लकड़हारा अपने घर चला गया।
  • अगले दिन सुबह उठा तो देखा कि कोई उसके दरवाजे पर 5 बोरी अनाज रख गया है। लकड़हारा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने भरपेट खाना खाया और जो अनाज बचा था, वो जरूरतमंदों में बांट दिया।
  • भरपेट भोजन करने के बाद लकड़हारा चैन की नींद सो गया। सुबह उठा तो देखा कि उसकी दहलीज पर 5 बोरी अनाज और रखा है। उसने फिर वही किया। पहले खुद भरपेट आया और जो बचा, वो गरीबों में बांट दिया।
  • अगले दिन सुबह उठा तो फिर 5 बोरी अनाज दरवाजे पर रखा था। यह क्रम कई दिनों तक चला। एक दिन लकड़हारा फिर संत के पास गया और पूरी बात बताई।
  • naidunia_image

    यहां भी क्लिक करें – ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, पढ़‍िए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर

    संत ने बताया, क्यों हुआ ऐसा

    संत ने लकड़हारा से कहा कि भाई तुमने अपने भाग्य का अनाज दूसरों को खिला दिया, तो तुम्हारे इस परोपकार से भगवान बहुत प्रसन्न हुए। अब वे तुम्हें अन्य जरूरतमंद लोगों की किस्मत का अनाज भी दे रहे हैं। ताकि तुम उन्हें भरपेट भोजन करा सको।

    यहां भी क्लिक करें – कब है रक्षाबंधन 8 या 9 अगस्त? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

    निष्कर्ष – हमेशा दान-पुण्य करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करने से आपको वो भी मिलेगा, जो आपके भाग्य का नहीं होगा।

    Trending News