Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rahu Ketu Gochar 2025: 18 मई को राहु और केतु करेंगे राशि परिवर्तन, पढ़‍िए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर

Rahu Ketu Gochar 2025: 18 मई को राहु और केतु करेंगे राशि परिवर्तन, पढ़‍िए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर

Rahu Ketu Transit 2025: मई में राहु-केतु सहित छह ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। राहु मीन राशि छोड़कर कुंभ में और केतु कन्या राशि छोड़कर सिंह में आएंगे। इसका असर अलग-अलग राशि के जातकों पर पड़ेगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार यह महीना ग्रहों के सबसे बड़े उलटफेर वाला है। जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर और कैसे रहेगा माह।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Sun, 04 May 2025 07:43:24 AM (IST)

Updated Date: Sun, 04 May 2025 10:00:01 AM (IST)

राहु-केतु एक राशि में यह 18 महीने रहते हैं, इसलिए उस राशि में दोबारा 18 वर्ष बाद आते हैं।

HighLights

  1. राहु-केतु जिस राशि में जाते हैं, उसकी प्रकृति अपना लेते हैं।
  2. गोचर से दुश्मन देश से कटुता बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
  3. मई में सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा।

रामकृष्ण मुले, नईदुनिया, इंदौर(Jyotish News)। वर्ष के पांचवें महीने मई में छाया ग्रह राहु-केतु सहित कुल छह ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। राहु मीन राशि छोड़कर 18 साल बाद कुंभ एवं केतु कन्या राशि छोड़कर सिंह में आएंगे। इसके साथ ही सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा।

यह राशि परिवर्तन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए प्रिय और अप्रिय दोनों तरह की स्थिति निर्मित करेंगे। इसका असर मौसम के साथ आम जनजीवन पर तो पड़ेगा ही, दुश्मन देश से कटुता बढ़ने के अवसर निर्मित होंगे।

ज्योतिर्विदों के अनुसार यह महीना ग्रहों के सबसे बड़े उलटफेर वाला है। ज्योतिर्विद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार 18 मई को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन शाम 5.20 बजे होगा।

naidunia_image

यह छाया ग्रह है, जिस राशि में भ्रमण करते हैं उसके स्वामी की प्रकृति को अपना लेते हैं और उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं। एक राशि में यह 18 महीने रहते हैं, इसलिए उस राशि में दोबारा 18 वर्ष बाद आते हैं। इससे विदेशी नीति में बदलाव हो सकता है।

कौन-कौन से दिन राशि परिवर्तन

– ज्योतिर्विद् विनायक त्रिवेदी के अनुसार सबसे पहले सात मई को बुध का गोचर मेश राशि में होगा।

– इसके बाद गुरु का गोचर 14 मई को मिथुन राशि और सूर्य का गोचर 15 मई को वृषभ राशि में होगा।

– सबसे महत्वपूर्ण राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन 18 मई को होगा।

– 18 मई को ही बुध मेष राशि में अस्त होगा। इसके बाद बुध का गोचर वृषभ राशि में 23 मई को होगा।

– माह के अंतिम दिन 31 मई को शुक्र का गोचर मेष राशि में होगा।

naidunia_image

कैसा रहेगा राशिनुसार माह : धन एवं समय प्रबंधन जरूरी

  • मेष : इस माह जातक को धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता की आवश्यकता है।
  • वृषभ : दूसरे भाव में गुरु एवं कर्म भाव में राहु का गोचर होने से लाभप्रद स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • – मिथुन : यह माह आपसे लोग आकर्षित होंगे। जातक अपनी वाणी एवं व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
  • कर्क : इस राशि वालों के लिए माह के बाद के 15 दिन पहले से ज्यादा अनुकूल रहेंगे। माह के शुरुआत में सोच-विचार कर निर्णय लें।
  • सिंह : इस महीने में भूमि-भवन की खरीदी-बिक्री की योजना बना सकते हैं। इस दौरान विरोधी आपका ध्यान भटकाने की साजिश कर सकते है।
  • कन्या : यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इसमें कार्यस्थल पर सहयोग मिलने के साथ रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
  • तुला : इस राशि के जातकों के लिए यह माह मिले-जुले अवसर लेकर आया है। इसमें समर्पण एवं मेहनत से कार्य बनेंगे।
  • वृश्चिक : इस राशि के जातकों को लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रतिष्ठा को दाग लगाने वाली स्थिति निर्मित हो सकती है।
  • धनु : इस माह साहस दिखाने की आवश्यकता होती है। परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। उन्नति के अवसर आएंगे।
  • मकर : इस राशि के जातकों के लिए माह सामान्य रहेगा। महीने के अंत में लेन-देन से बचने की आवश्यकता है।
  • कुंभ : इस माह कभी अटके कार्य सहजता से सुलझेंगे तो कभी ना उम्मीदी लाएंगे। धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है।
  • मीन : इस राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।

Trending News