Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rahu Ketu Rashi Parivartan 2025: राहु-केतु का राशि परिवर्तन कराएगा भारत-पाक जंग… ज्योतिषाचार्य बोले- 2 माह बाद दिखेगा असर

Rahu Ketu Rashi Parivartan 2025: राहु-केतु का राशि परिवर्तन कराएगा भारत-पाक जंग… ज्योतिषाचार्य बोले- 2 माह बाद दिखेगा असर

Rahu Ketu Rashi Parivartan 2025: 18 साल बाद 18 मई को राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार, इस परिवर्तन से राजनीति व विदेश नीति में बदलाव हो सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 May 2025 09:55:27 AM (IST)

Updated Date: Fri, 02 May 2025 11:41:25 AM (IST)

Rahu Ketu Rashi Parivartan 2025: राहु-केतु राशि परिवर्तन का असर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में तनाव
  2. पीएम मोदी कह चुके हैं हमला का बदला लिया जाएगा
  3. पाकिस्तान में खौफ का माहौल, नेता दे रहे गीदड़भभकी

नईदुनिया, उज्जैन (Rahu Ketu transit effects 2025): भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 18 मई को 18 साल बाद राहु-केतु का राशि परिवर्तन (Rahu Ketu Rashi Parivartan 2025) होगा। राहु मीन राशि को छोड़कर कुंभ राशि तथा केतु कन्या राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

राहु-केतु के राशि परिवर्तन (Rahu Ketu zodiac change) से राजनीति व विदेश नीति में बदलाव हो सकता है। उन्मादी देशों के कारण युद्ध की स्थिति निर्मित होगी। भारतीय युद्ध नीति में परिवर्तन की संभावना भी है। इसके परिणाम आने वाले एक दो माह में दिखाई देंगे।

naidunia_image

18 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट राशि परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि ग्रह गोचर की गणना से देखें तो राहु-केतु का राशि परिवर्तन 18 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर होगा। राहु-केतु छाया ग्रह है, यह जिस राशि में परिभ्रमण करते हैं, उस राशि स्वामी की प्रकृति को अंगीकार कर लेते हैं और उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

राहु-केतु का एक राशि में परिभ्रमण काल 18 महीने का रहता है। इसीलिए पुन: उसी राशि में प्रवेश 18 साल बाद होता है। शास्त्र सिद्धांत की इसी गणना के आधार पर 18 मई को राहु कुंभ राशि तथा केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्य और शनि की राशि में प्रवेश करेंगे राहु-केतु

  • पंचांग की गणना के अनुसार, राहु मीन राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि के अधिपति शनिदेव हैं। वहीं केतु कन्या राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के अधिपति सूर्य है।
  • नैसर्गिक दृष्टिकोण से देखें तो सूर्य व शनि अलग-अलग प्रकार के फल देते हैं। इसका प्रभाव पूर्वोत्तर व दक्षिण में दिखाई देगा। यहां की राजनीति, विदेश नीति, युद्ध नीति में परिवर्तन नजर आएगा।

शनि का राहु से द्विर्द्वादश योग बनेगा

वर्तमान में शनि मीन राशि में परिभ्रमण कर रहे हैं। राशि के सिंह राशि में जाने के बाद दोनों के बीच द्विर्द्वादश योग बनेगा। इससे विश्व राजनीति में उथल पुथल की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार, बाजार में उठा पटक होगी। न्यायिक व संवैधानिक मामलों में तटस्थता के साथ अलग-अलग प्रकार के निर्णय होंगे।

naidunia_image

Trending News