Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

Shani Asta 2025: 28 फरवरी से नर्क समान होंगे दिन, इन 4 राशियों का शनि करेंगे जीना मुश्किल

Shani Asta 2025: 28 फरवरी से नर्क समान होंगे दिन, इन 4 राशियों का शनि करेंगे जीना मुश्किल

फरवरी के अंत में शनि अस्त हो जाएंगे, जिससे कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शनि के अस्त होने से जातकों को आर्थिक, सेहत और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 04 Feb 2025 11:50:37 AM (IST)

Updated Date: Thu, 27 Feb 2025 01:20:36 PM (IST)

इन चार राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनि का अस्त होना राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।
  2. आर्थिक समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
  3. फरवरी अंत तक शनि का अस्त होना महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Asta 2025: शनि का धीमी चाल चलना लंबे समय तक प्रभावित रखता है। कुछ राशियों के लिए नकारात्मक प्रभाव रहता है, तो जातकों को काफी समय तक पीड़ा भोगिनी पड़ती है। शनि का अशुभ होना काफी परेशान करने वाला होता है। शनि अभी कुंभ में गोचर कर रहे हैं। वह फरवरी के आखिर तक अस्त हो जाएंगे।

दरअसल, सूर्य के करीब आने से कोई भी ग्रह अस्त हो जाता है। 12 फरवरी को सूर्य का कुंभ में गोचर होगा। ऐसे में वहां पहले से मौजूद शनि का शक्ति क्षीण हो जाएगी। इसका कुछ राशियों पर बेहद खतरनाक प्रभाव पड़ेगा। फरवरी के आखिर में आकर शनि अस्त हो जाएंगे।

शनि 40 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। ऐसे में इन दिनों इन राशियों के जातकों के आर्थिक, सेहत, परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।

किस डेट तक अस्त रहेगा शनि

12 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर है। शनि पहले ही यहां अपनी स्थिति बनाए हुए है। सूर्य की कुंभ में 14 मार्च तक मौजूदगी रहेगी। ऐसे में शनि 28 फरवरी 2025 से लेकर 9 अप्रैल 2025 तक अस्त रहेंगे। इस दौरान उनकी शक्ति पूरी तरह से क्षीण रहेगी।

शनि अस्त होना इन राशियों के लिए नकारात्मक

1. मेष राशि:

naidunia_image

मेष राशि वाले इन 40 दिनों के लिए बेहद सतर्क रहें। आप परिवार में कलह का कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी छवि भी खराब हो जाएगी। कुछ भी बातचीत के दौरान सोच समझकर ही बोलें। आर्थिक स्थिति न बिगड़े, इसलिए सोच समझकर ही निवेश करें।

2. कर्क राशि:

naidunia_image

कर्क राशि वालों के लिए ये 40 दिन नकारात्मक रहने वाले हैं। करियर के लिए यह दौर बहुत खराब रहने वाला है। यह समय बीत जाएगा, लेकिन बेहत सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस में आपके खिलाफ पॉलिटिक्स भी हो सकती है। ऐसे में धन की हानि होगी। अपनों से रिश्ते खराब हो सकत हैं।

naidunia_image

3. सिंह राशि:

naidunia_image

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। उनका दुश्मन शनि है। ऐसे में शनि का अस्त होना सिंह राशि के जातकों के लिए खराब रहेगा। व्यापार में परेशानियां रहेंगी। लाइफ पार्टनर से विवाद की स्थिति बनेगी। आपको संयम के साथ विवाद से बाहर निकलना है, जिससे रिश्ते में मनमुटाव न आए। आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

4. मकर राशि:

naidunia_image

मकर राशि के स्वामी ही शनि हैं। ऐसे में उनके अस्त हो जाने से इस राशि के जातकों पर नकारात्मक असर होगा। तनाव व आर्थिक हानि होगी। आप सोच समझकर बोलें, क्योंकि बातों से लोग नाराज भी हो सकते हैं।

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Trending News