Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Shukra Gochar 2025: मीन राशि में वक्री होंगे शुक्र, शेयर मार्केट में बड़ा उतार चढ़ाव संभव, चौंकाएंगे सोना-चांदी

Shukra Gochar 2025: मीन राशि में वक्री होंगे शुक्र, शेयर मार्केट में बड़ा उतार चढ़ाव संभव, चौंकाएंगे सोना-चांदी

सामान्यत: सौम्य ग्रह की संज्ञा में गिने जाने वाले ग्रहों में शुक्र प्रमुख है। इन्हें दानवाें का गुरु माना जाता है। हालांकि, मीन राशि में उच्चगत होने से इनका प्रभाव बढ़ जाता है। वहीं मैत्री ग्रहों से दृष्टि संबंध होने से आर्थिक व व्यावसायिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 01 Mar 2025 01:46:55 PM (IST)

Updated Date: Sat, 01 Mar 2025 01:49:51 PM (IST)

इस दौरान कई राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

HighLights

  1. 2 मार्च को तड़के 3.22 बजे मीन राशि में वक्री होंगे शुक्र ग्रह
  2. कीमती धातुओं में अचंभित करने वाले परिणाम सामने आएंगे
  3. यहां जानिए किस राशि वालों पर इसका कैसा प्रभाव होगा

धर्म डेस्क, इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में सुख, समृद्धि व वैभव का कारण माने जाने वाले शुक्र ग्रह 2 मार्च को तड़के 3.22 बजे मीन राशि में वक्री होंगे। भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 15 अंश व 18 कला के साथ वक्री हो रहे शुक्र 13 अप्रैल तक वक्रगत अवस्था में रहेंगे।

इस दौरान शेयर मार्केट में बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। सोने, चांदी, प्लेटिनम जैसी कीमती धातुओं में अचंभित करने वाले परिणाम सामने आएंगे। विभिन्न राशि के जातकों के लिए भी यह समय अलग-अलग परिणाम देने वाला रहेगा।

शुक्र का मीन राशि में राहु व बुध के साथ युति संबंध

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि शुक्र इन दिनों मीन राशि में परिभ्रमण कर रहे हैं। शुक्र का एक राशि में परिभ्रमण 42 से 53 दिन का रहता है। इसलिए 2 मार्च को मीन राशि में वक्री हो रहे शुक्र का पूरा वक्रत्वकाल इसी राशि में रहेगा।

शुक्र का मीन राशि में राहु व बुध के साथ युति संबंध भी बनेगा। तीनों ग्रहों के एक साथ होने से शेयर मार्केट में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे, अर्थात इस अवधि में मार्केट खूब चढ़ेगा-उतरेगा।

इन राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

मेष- भूमि, भवन खरीदने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

वृषभ- नया व्यवसाय शुरू करने के प्रयास सफल होंगे।

मिथुन- पहले से चली आ रही योजनाएं मूर्त रूप लेंगी।

कर्क- मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह- शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या- सहयोगियों के माध्यम से आगे बढ़ेंगे।

तुला- बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक- संसाधनों में संशोधन करना होगा।

धनु- क्रिया पद्धति में बदलाव करना होगा।

मकर- परिश्रम का पूरा फल मिलने की संभावना है।

कुंभ- बाहरी यात्रा के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी।

मीन- राशि पर ग्रहों का संचरण व्यावसायिक परिवर्तन की संभावना बनाएगा।

यहां भी क्लिक करें – कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, 3 राशियों पर जमकर होगी पैसों की बारिश

Trending News