Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Sunday Rashifal 20 April 2025: आज किसी को न बताएं दिल की बात, रुका हुआ पैसा मिलने से बरसेंगी खुशियां

Sunday Rashifal 20 April 2025: आज किसी को न बताएं दिल की बात, रुका हुआ पैसा मिलने से बरसेंगी खुशियां

Sunday Rashifal 20 April 2025: आज का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। सिंह राशि वालों को आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कन्या राशि वाले वाणी पर समय रखें। तुला राशि वाले किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप ना करें।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 20 Apr 2025 06:20:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 20 Apr 2025 09:39:34 AM (IST)

Sunday Rashifal 20 April 2025): दिनांक 20 अप्रैल 2025, रविवार का राशिफल।

HighLights

  1. वृश्चिक राशि वालोंके पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
  2. धनु राशि वाले नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
  3. मकर राशिवा लों को कहीं से रुका हुआ प्राप्त होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Sunday Rashifal 20 April 2025)। दिनांक 20 अप्रैल 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत वैशाख और तिथि सप्तमी है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष – आज का दिन शानदार रहेगा। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिस काम के लिए पिछले दिनों से कोशिश कर रहे हैं, वो आज पूरा होगा। बिजनेस में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृषभ – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आ रही बाधा दूर होगी। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी। किसी जरूरी काम के सिलसिले में किसी परिचित से सहायता मांग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बनेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवार में चल रहे तनाव खत्म होंगे।

naidunia_image

मिथुन – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत पर मौसम का असर हो सकता है। कोर्ट केस में विरोधी पक्ष हावी होने की कोशिश करेगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े किसी विवाद में न पड़ें। आज किसी की आर्थिक मदद न करें। उधार दिया हुआ पैसा डूब जाएगा।

कर्क – आज का दिन ठीक-ठाक गुजरेगा। किसी काम से यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। बिजनेस में फायदा होने के योग नहीं है। बेहतर होगा, कोई नया और बड़ा कदम न उठाएं। जैसा चल रहा है, वैसा चलने दें।ष कर्ज के कारण मन में चिंता बनी रहेगी।

सिंह – आज का दिन शानदार है। किसी पुराने दोस्त की मदद से अटका काम पूरा होगा। आर्थिक परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा समय है। परिवार के बुजुर्ग का आशीर्वाद बिगड़ा हुआ कार्य बना सकता है।

कन्या – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां महसूस करेंगे। बिजनेस में शत्रु पक्ष आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आपका कहीं से आता हुआ धन रुक जाएगा, जिस कारण परेशान महसूस करेंगे। परिवार में आपसी कलह की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। अपनी मन की बात किसी के साथ शेयर ना करें।

तुला – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिल सकती है। परिवार में कोई अप्रिय घटना आपके साथ या आपके परिवार में घट सकती है। इसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप ना करें।

वृश्चिक – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका कोई पर्सनल कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मूड ऑफ रहेगा। आज किसी बात को लेकर परेशान नजर आएंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में आपके सम्मान में कमी आएगी। बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे तो सबकी तारीफ मिलेगी।

यहां भी क्लिक करें – 23 अप्रैल से शुरू होगी पंचकोसी यात्रा, उज्जैन में भगवान नागचंद्रेश्वर से बल लेकर रवाना होते हैं श्रद्धालु

धनु – आज का दिन शानदार है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी से पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकती है। आज लिए गए फैसलों का भविष्य में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

मकर – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने कार्य को लेकर किसी से मदद मांग सकते हैं। पूरा होने के बाद यह काम लाभ देगा। कहीं से रुका हुआ प्राप्त होगा। धन मिलने से आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। पुरानी किसी प्रॉपर्टी की समस्या आज खत्म होगी।

कुंभ – पिछले दिनों से जिस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, वह आज पूरा हो जाएगा। इससे परिवार के साथ वक्त गुजार सकेंगे। खुशहाल माहौल रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सहायता करेंगे। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो आगामी समय में लाभदायक होगा।

यहां भी क्लिक करें – स्वयं सिद्ध मुहूर्त में से एक अक्षय तृतीया पर बनेगा त्रिवेणी संयोग

मीन – आज का दिन कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। यात्रा के समय सावधानी बरतें। किसी के प्रति अभद्र व्यवहार ना करें। वाणी पर संयम रखें। ज्यादा बोलने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज विरोधियों से बचकर रहें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। अपने मन की बात किसी को शेयर ना करें।

Trending News